तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश हनी सिंह, पत्‍नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश हनी सिंह, पत्‍नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
Share:

पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह इन दिनों मुश्किलों में हैं। जी दरअसल उन पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के तहत उन्होंने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीँ आज इस मामले में हनी सिंह तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। जी हाँ, और इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड उनको घेरे हुए थे जो आप देख सकते हैं। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समन जारी कर हनी सिंह को पेश होने को कहा था, हालाँकि हनी सिंह पेश नहीं हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

यह देखकर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दी है।

क्या है शालिनी के हनी सिंह पर लगाए आरोप- जी दरअसल शालिनी का कहना है कि हृदेश ने उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। शालिनी ने करीब 160 पन्नों की याचिका दी है और इस याचिका में शालिनी ने 10 साल पुराने हनीमून से जुड़ा भी चौकाने वाला राज खोला है। जी दरअसल उनका आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसी के साथ शालिनी ने कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में बताया कि हनी सिंह का दूसरी महिलओं के साथ शारीरिक संबंध हैं। केवल यही नहीं बल्कि शालिनी का कहना है कि किसी भी कंसर्ट या सिंगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं।

इजरायल सरकार ने प्रारंभिक मतदान में राज्य के बजट को दी मंजूरी

दिल्ली दंगा: AAP नेता ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस को लगाई फटकार

अल्बानियाई प्रधान मंत्री ने अल्बानिया की पहली महिला कैबिनेट की नियुक्ति की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -