मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आप जानते ही होंगे बीते दिनों ही 'यो यो हनी सिंह' का नया गाना रिलीज हुआ है और उनके इस गाने का नाम 'सैंया जी' है। जी दरअसल इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है और अब हनी ने इसी गाने पर डांस किया है। इस गाने में नुसरत भरूचा नजर आईं है और अब हाल ही में भी नुसरत दिखाई दी हैं। जी दरसल बीते दिनों ही हनी सिंह की बहन की शादी हुई है।
ऐसे में अब इस शादी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो हनी सिंह का भी सामने आया है। इस वीडियो को 'फ्लाइंग बीस्ट' नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में हनी सिंह अपनी बहन की शादी में जमकर डांस कर रहे है। जी दरअसल वीडियो में हनी सिंह 'सैंया जी' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान स्टेज पर नुसरत भरुचा भी दिखाई दी।
उन्होंने भी जमकर ठुमके लगाए। वहीं इन दोनों के अलावा, नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए। केवल इतना ही नहीं, बल्कि इस दौरान पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बी प्राक भी पहुंचे थे और दोनों ने भी धमाल मचाया। वैसे हनी ने अपनी बहन की शादी में कई लोगों को बुलाया था और सभी के साथ मिलकर खूब धमाल भी मचाया। फिलहाल उस दौरान के फोटोज और वीडियोस वायरल हो रहे हैं।
फ्रांस ने उत्तरी क्षेत्रों में की आंशिक लॉकडाउन की घोषणा
'इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो।।।', लेडी पुलिस पर मनचले ने कसी फब्ती, हुई धुनाई