'नहीं बेचूंगा UAE वाला घर', हनी सिंह ने दिया कोर्ट को जवाब
'नहीं बेचूंगा UAE वाला घर', हनी सिंह ने दिया कोर्ट को जवाब
Share:

पंजाब के मशहूर सिंगर हनी सिंह इन दिनों सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं। जी दरअसल उन पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया था, और उस नोटिस में कहा गया था कि सिंगर अपने संयुक्त अरब अमीरात वाले घर को हाल फिलहाल में नहीं बेच सकते, और तब तक तो बिल्कुल भी नहीं जब तक यह मामला कोर्ट के आधीन है। अब इन सभी के बीच बीते शुक्रवार को हनी सिंह ने कोर्ट के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया। इस बयान में उन्होंने कोर्ट को आश्वत किया है कि वह अपनी यूएई की संपत्ति पर कोई तीसरा पक्ष अधिकार नहीं बनाएंगे यानी वह अपनी उस प्रॉपर्टी को नहीं बेचेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

आप सभी को हम यह भी बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हनी सिंह को निर्देश दिया था कि वह सीधे तौर पर या अपनी कंपनी के जरिए किसी तीसरे पक्ष को अधिकार बनाकर अपनी संपत्ति को नहीं बेचेंगे। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें अपनी विदेश में स्थित कंपनी के रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट और अन्य कुछ दस्तावेजों को कोर्ट में जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए थे। वहीं दूसरी तरफ अब हनी सिंह ने केवल कोर्ट को संपत्ति न बेचने के लिए आश्वत किया है। हालाँकि उन्होंने मांगे गए कागजात कोर्ट में दाखिल नहीं किए।

मिली जानकारी के तहत हनी सिंह की तरफ से यह केस लड़ रहीं वरिष्ठ वकील रेबेक्का जॉन का कहना है कि, 'कोर्ट द्वारा हनी सिंह पर लगा घरेलू हिंसा के आरोप की सुनवाई की जा रही है और कोर्ट इस तरह से उनकी संपत्ति को बेचने को लेकर रोक नहीं लगा सकती।' इसके अलावा उन्होंने अपनी दलील में यह भी तर्क दिया गया कि, 'हनी सिंह के व्यवसाय पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है।' वहीं कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह की ओर से पेश वकील का आश्वासन यानी बयान दर्ज किया कि वह यूएई में अपनी संपत्ति नहीं बेचेंगे और कंपनी के दस्तावेज भी दाखिल करेंगे। अब इस मामले की सुनवाई 28 सितंबर को होगी।

डॉ जुमाना ने किया 7 साल की 9 बच्चियों का 'खतना'..., रोती-बिलखती बच्चियों के हाथ पकड़ लेते थे डॉक्टर पति-पत्नी

आज इन 3 राशि के लोग भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो सकती है समस्या

प्रख्यात ब्रह्मांड विज्ञानी पद्मनाभन ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -