CAA-NRC के खिलाफ विपक्ष ने लिया 'महात्मा' का सहारा, यशवंत सिन्हा ने शुरू की 'गांधी यात्रा'
CAA-NRC के खिलाफ विपक्ष ने लिया 'महात्मा' का सहारा, यशवंत सिन्हा ने शुरू की 'गांधी यात्रा'
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा का आगाज़ हो गया है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार पहुंच गए हैं. उनके साथ नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी उपस्थित हैं.

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा आरंभ हो चुकी है, जो कई राज्यों से होते हुए देश की राजधानी दिल्ली में जाकर खत्म होगी. गांधी शांति यात्रा के दौरान केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में ऐलान करे कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) नहीं कराई जाएगी. यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर समाप्त होगी.

भारतीता जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने अभी हाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला किया था. दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, किन्तु स्थिति ऐसे बन गईं हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है.

इस दिन से शुरू होगा संसद में बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा मोदी सरकार का बजट

सीएम अमरिंदर सिंह ने केंद्र को दिया दो टूक जवाब, कहा-पंजाब में सीएए कानून लागू...

CAA Delhi Protest : जामा मस्जिद क्षेत्र में लोगों ने निकाला मार्च, जाने पूरी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -