प्रियंका गाँधी से जुड़ रहे Yes Bank मामले के तार, राणा कपूर ने 2 करोड़ में खरीदी थी पेंटिंग
प्रियंका गाँधी से जुड़ रहे Yes Bank मामले के तार, राणा कपूर ने 2 करोड़ में खरीदी थी पेंटिंग
Share:

नई दिल्ली: यस बैंक संकट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी तीर जमकर चल रहे हैं। भाजपा ने इस संकट को जहां गांधी परिवार से जोड़ने का प्रयास किया, वहीं कांग्रेस ने इसके लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिम्मेदार करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में ही यस बैंक को सबसे अधिक लोन बांटा गया है।

दोनों ही पार्टियों के बीच यह जुबानी जंग तब शुरू हुई, जब भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने एक न्यूज चैनेल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'भारत में होने वाली हर वित्तीय गड़बड़ियों के तार गांधी परिवार से ही जुड़ते है। यह चाहे भगोड़े माल्या का मामला हो, जो सोनिया गांधी के टिकटों को अपग्रेड करवाते थे और मनमोहन सिंह और तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम तक पहुंच थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डिफाल्टर नीरव मोदी की ज्वेलरी शाप का उद्घाटन किया था और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग खरीदी है। ' बता दें कि राणा यस बैंक के सर्वेसर्वा थे।

वहीं कांग्रेस ने इस सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने MF हुसैन द्वारा बनाई गई अपने पिता की एक पेंटिंग की नीलामी की थी, जिसे यस बैंक के CEO राणा कपूर ने दो करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसके लिए चेक से भुगतान किया गया था। साथ ही प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इनकम टैक्स में भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 'क्या मालवीय यह बताएंगे, कि 2014 के बाद पांच वर्षों में यस बैंक की लोन बुक में कैसे दो लाख करोड़ की वृद्धि हो गई।' सिंघवी ने कहा कि इसमें सबसे अधिक बढ़ोत्तरी नोटबंदी के बाद हुई है।

बिहार में JDU नेता की बेटी का बोलबाला, खुद को बताया नीतीश के अपोजिट CM Candidate

कोरोना वायरस के कहर से कांप उठा इटली, एक ही दिन में 133 लोगों की मौत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा एलान, कहा- 'सेना में महिलाओं के लिए नहीं बंद होना चाहिए कोई दरवाजा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -