हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा और आगजनी
हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा और आगजनी
Share:

पेरिस : देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और उनके व्यापारिक सुधारों के खिलाफ चल रहा येलो वेस्ट प्रदर्शन शनिवार को चौथे महीने में पहुंच गया। येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर हिंसक रुख अपना लिया और पेरिस का लैंडमार्क मानी जाने वाली शॉपिंग स्ट्रीट चैम्पस एलीसे एवेन्यु पर जमकर उपद्रव मचाया। 

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 6 भारतीय लोगों ने गंवाई अपनी जान, 1 की हालत अब भी गंभीर

इस तरह हिंसक हुआ प्रदर्शन   

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने बैंक की शाखा में आग लगा दी, जबकि कई स्टोर में जमकर लूटपाट की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का उपयोग किया। येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने यह हिंसा पिछले कई सप्ताह से शांत बैठने और विरोध मार्च में हिस्सा लेने वालों की संख्या लगातार घटने के बाद की है। 

भारत और अमेरिका मिलकर शुरू कर रहे हैं एक प्रोजेक्ट, निशाने पर आतंकवाद

पुलिस पर किया जमकर पथराव 

जानकारी के मुताबिक फायरकर्मियों के आने से पहले ही बैंक की शाखा पूरी तरह जल चुकी थी और स्ट्रीट पर लगाए गए दो न्यूज-पेपर स्टैंड जलकर बोनफायर जैसे लग रहे थे। भीड़ ने इस दौरान आंसू गैस के गोले दाग रही दंगा पुलिस पर जमकर पथराव भी किया। पुलिस ने दोपहर तक 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। गृह मंत्री ने कहा कि पेरिस में 8 हजार प्रदर्शनकारियों का यह प्रदर्शन कुछ सप्ताह पहले की तुलना में बेहद छोटा था। लेकिन इन 8 हजार प्रदर्शनकारियों में सिर्फ हिंसा फैलाने के लिए 1500 असामाजिक तत्व भी घुस गए थे। 

भारत से बंद हुए निर्यात के बाद, टमाटर और मिर्ची को तरसा पाक

मोजाम्बिक में तूफ़ान में मचाया कहर, 19 की मौत 70 घायल

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, लगातार आतंक के खिलाफ हो कार्यवाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -