ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेम शिवांगी जोशी टीवी की फेवरेट बहू
ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेम शिवांगी जोशी टीवी की फेवरेट बहू
Share:

कोरोना वायरस लॉकडाउन में जहां एक तरफ लोग रामायण और महाभारत जैसे शोज में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो वहीं टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी टीवी की बाकी बहूओं को कड़ी टक्कर दे रही है। वंही एक मिडिया रिपोर्टर  की एक रिपोर्ट की माने तो शिवांगी जोशी कोरोना वायरस लॉकडाउन में टीवी की फेवरेट बहू बन गई हैं। वहीं अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन खासियतों के चलते शिवांगी जोशी ने फेवरेट बहू का ताज अपने नाम किया है। वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा की जोड़ी को लगातार फैंस का प्यार मिल रहा है। इन शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की धमाकेदार केमिस्ट्री के दमपर यह शो लगातार आगे बढ़ता चला जा रहा है।

इसके साथ ही नायरा एक बेहतरीन बेटी और बहू होने के साथ साथ एक अच्छी मां भी है। वह जिस तरह से कैरव पर प्यार बरसाती है वो अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।नायरा टीवी की दुनिया की एक आदर्श बहू है। यही वजह है कि लोग शिवांगी जोशी के इस किरदार को कोरोना वायरस लॉकडाउन में भी भरपूर प्यार दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए फैंस शिवांगी जोशी की हर छोटी से छोटी एक्टिविटी पर पूरी निगाह रखते हैं। इसके साथ ही परिवार पर आने वाली हर मुश्किल का सामना नायरा अकेले ही करने निकल पड़ती है। मुश्किल की घड़ी में कई बार तो कार्तिक भी नायरा का साथ नहीं दे पाता है।नायरा यानी शिवांगी जोशी का स्टाइल लोग कॉपी करना बहुत पसंद करते हैं।

आपकी जानकारी  के लिए बता दें की ज्वैलरी से लेकर आउटफिट्स तक शिवांगी जोशी का हर एक लुक शानदार नजर आता है।आए दिन नायरा और कार्तिक के बीच कोई न कोई परेशानी चलती रहती है। उसके बाद भी नायरा कभी भी अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है। वहीं नायरा ने तो उनकी सौतन वेदिका को भी कार्तिक की जिंदगी से बाहर निकाल कर फेंक दिया था। इसके साथ ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की हर बात में एक मासूमियत नजर आती है। वहीं शिवांगी जोशी की स्माइल पर भी लाखों लोग फिदा हैं| वहीं चाहे मायका हो या फिर ससुराल नायरा अपने परिवार के हर सदस्य का पूरा ख्याल रखती है। ऐसे में भला फैंस नायरा को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं।

गोवा में फंसी है टीवी की यह अभिनेत्री, शेयर की यह तस्वीरें

भाभीजी बनकर लौटी टीवी की अदाकारा शिल्पा शिंदे

सुनील ग्रोवर पर फिर मेहरबान हुए सलमान खान, किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -