शिवांगी जोशी ने किया गेंदा फूल पर जोरदार डांस
शिवांगी जोशी ने किया गेंदा फूल पर जोरदार डांस
Share:

लॉकडाउन की घोषणा होते ही टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बिना देरी किए मुंबई से अपने होमटाउन आ गई थीं। इसके साथ ही शिवांगी जोशी इन दिनों अपने होमटाउन देहरादून में घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और इसी के साथ ही साथ वो मीडिया को जमकर इंटरव्यू भी दे रही हैं। एक मिडिया रिपोर्टर से बात चीत के दौरान शिवांगी जोशी ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट की बहुत याद आ रही है और वह जल्द से जल्द चीजों के नॉर्मल होने के इंतजार में हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिवांगी जोशी इस बीच अपने घर के बच्चों के साथ खूब मस्ती करती हैं और लगे हाथ टीवी की नायरा अपने शौक को भी पूरा कर लेती हैं। वहीं शिवांगी जोशी को फोटोज क्लिक करवाने का खूब शौक है और मौका मिलते ही वो अपने घर में ही लगे हाथ जमकर फोटोशूट करवा रही हैं। वहीं हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने एक और शौक को पूरा किया है। कुछ घंटे पहले ही शिवांगी जोशी ने अपने एक डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ये बात उनके फैंस को अच्छे से पता है कि शिवांगी जोशी को डांस करने का बहुत शौक है।

वहीं इस वीडियो को शिवांगी जोशी ने अपने घर के गार्डन एरिया में शूट किया है। वहीं शिवांगी जोशी इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस के मशहूर गाने 'गेंदा फूल' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बहुत कम लोगों को पता है कि शिवांगी जोशी एक प्रशिक्षित डांसर हैं और वो मुंबई कोरियोग्राफर बनने आई थीं। वहीं शिवांगी जोशी को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई बार डांस करते हुए देखा गया है और हर बार अपने मूव्स से शिवांगी जोशी हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on

फैंस कर रहे है एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान के रोमांस को मिस

पार्थ समथान ने एरिका फर्नांडिस को ऐसे दिया बर्थडे गिफ्ट

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शिविन नारंग, डॉक्टर्स को कहा शुक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -