इस एक्टर की दीवानी हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी
इस एक्टर की दीवानी हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस समय अपने घर में हैं और समय-समय पर वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी साझा कर रही हैंं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार के जरिए शिवांगी जोशी लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ ही दर्शक ना सिर्फ उनकी अदाकारी को पसंद करते हैं बल्कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ उनकी केमेस्ट्री को भी खूब पसंद करते है|

इसके साथ ही यही वजह है कि इनके ब्रेकअप की खबरों के बाद भी लोग इन्हें अपना टीवी स्क्रीन्स पर काफी चांव से देखते हैं।एक मिडिया रिपोर्टर को दिए गए इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने कबूला है कि, वो बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को काफी पसंद करती हैं।वहीं शिवांगी जोशी ने कहा है कि, 'ऋतिक रोशन मेरे क्रश हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। इसके साथ ही जब भी मुझे खाली टाइम मिलता है तो मैं उनकी फिल्म धूम जरुर देखती हूं। वहीं मैंने तो कल ही धूम 2 देखी है।' जब शिवांगी जोशी से पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेगी तो उन्होंने बिना देरी किए ऋतिक रोशन का ही नाम ले डाला।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिवांगी जोशी ने आगे कहा कि, 'बिना किसी डाउट के मैं ऋतिक रोशन का ही नाम लूंगी। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। मैं रणबीर कपूर के साथ भी काम करना चाहती हूं, वो शानदार एक्टर हैं। ईमानदारी से कहूं तो मेरी लिस्ट काफी लम्बी है। इसके साथ ही ' वैसे देखा जाए तो शिवांगी जोशी हूबहू अपनी ऑनस्क्रीन मां हिना खान (Hina Khan) के ही नक्शेकदम पर चलने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही शिवांगी जोशी का म्यूजिक वीडियो 'आदतें' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं जल्द ही शिवांगी जोशी एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी जिसे कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया जाना है।

टीवी की सीता ने बताया कौन है राम-रावण के रोल के लिए सही

टीवी अभिनेत्री के समर्थन में आयी स्वरा भास्कर, जाने पूरी बात

6 महीने में शो के लिए इस अभिनेता ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, देख उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -