रोहन मेहरा कांची सिंह के रिलेशनशिप को पुरे हुए 4 साल
रोहन मेहरा कांची सिंह के रिलेशनशिप को पुरे हुए 4 साल
Share:

टीवी के क्यूट कपल्स में से एक रोहन मेहरा और कांची सिंह बीते 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों की पहली मुलाकात राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। इसके अलावा इस सीरियल में रोहन मेहरा और कांची सिंह ने भाई-बहन का रोल अदा किया था, परन्तु असल जिंदगी में दोनों ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। वहीं आज से चार साल पहले ही रोहन मेहरा ने कांची सिंह को बड़े ही रोमांटिक तरीके से प्रपोज किया था और अपनी डेट एनिवर्सरी पर रोहन मेहरा ने कांची सिंह के साथ ली गई एक प्यारी सी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर फैंस लगातार कमेंट करने में जुटे हुए हैं। 

इसके अलावा रोहन मेहरा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में कांची सिंह उनके बगल में ही खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहन मेहरा ने कैप्शन में लिखा है कि, 'साथ का चार साल मुबारक हो।वहीं  हमने काफी लम्बा सफर तय किया है।' इससे पहले भी रोहन मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड कांची सिंह की कई रोमांटिक तस्वीरों को साझा कर चुके हैं। वहीं जहां इंडस्ट्री में आए दिन लोगों के रिश्ते बदलते रहते हैं, वहीं रोहन मेहरा और कांची सिंह हमेशा से फैंस को कपल गोल्स देते आए है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  कुछ दिन पहले ही कांची सिंह ने रोहन मेहरा के जन्मदिन पर एक खास मैसेज लिखा था, जिसके बाद हर किसी ने इस जोड़े के लिए ढेर सारी दुआएं भी मांगी थी। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान किसी को भी रोहन मेहरा और कांची सिंह के रिश्ते के बारे में नहीं पता था।इसके अलावा इस सीरियल में अक्षरा का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस हिना खान को ही सिर्फ इनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी। आज भी हिना खान के साथ इन दोनों की अच्छी खासी बॉन्डिंग है और लगभग हर एक मौके पर इन्हें साथ में धमाल मचाते हुए देखा गया है।

2 हफ्ते बाद एरिका फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर किया कमबैक

शिवांगी जोशी के साथ काम कर चुके है राजेश करीर, मांग रहे है मदद

लॉकडाउन के दौरान पर्ल वी पूरी ने की 100 स्पॉटबॉय की मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -