कोरोना पॉजिटिव हुईं कांची सिंह, खुद दी जानकारी
कोरोना पॉजिटिव हुईं कांची सिंह, खुद दी जानकारी
Share:

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कोरोना के चपेट में आ चुकी है। अब तक कई बड़े-बड़े सेलेब्स कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इस साल एक बार फिर से कोरोना का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो यहाँ दिन पर दिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस कांची सिंह को भी कोरोना हो गया है। जी दरअसल कांची को कोरोना हो गया है और इस बारे में जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

आप देख सकते हैं कांची ने खुद बताया है कि उन्होंने कोविड -19 का टेस्ट करवाया जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई हैं। जी दरअसल एक्ट्रेस अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल में थीं। अब इसी क्रम में उन्होंने अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, 'दुर्भाग्य से मेरा कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और घर से बाहर मत निकलना। हम सभी घर के अंदर रहकर इस वायरस से लड़ें। लव, कांची।'

आपको हम यह भी बता दें कि बीते दिनों ही कांची का को-स्टार रहे रोहन मेहरा से ब्रेकअप हुआ है। खुद कांची ने इस बात पर मुहर लगा दी है। बीते 14 फरवरी को कांची ने फैंस को रोहन से अलग होने का हिंट दिया था।

इस मशहूर अदाकारा के चक्कर में प्रभु देवा ने तोड़ दी थी अपनी शादी

टीकाकरण में लापरवाही की कार्रवाई करेगी तीन सदस्यीय टीम

कोरोना पॉजिटिव हुईं अनुपमा, कहा- 'मां कोरोना देवी तू है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -