जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाली है शिवांगी जोशी
जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाली है शिवांगी जोशी
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक शिवांगी जोशी का आज जन्मदिन है। वहीं बीती रात से ही फैंस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  फेम एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही शिवांगी जोशी ने अपने एक नए पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो आज यानि कि अपने जन्मदिन के दिन सभी को सरप्राइज देने वाली हैं। इसके साथ ही शिवांगी जोशी के इस पोस्ट को देखने के बाद यकीनन उनके फैंस के दिलों की धड़कनें तो तेज होने ही वाली हैं। 

इसके साथ ही शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि, 'कल डबल सेलिब्रेशन होगा दोस्तों...आप जानते ही होंगे कि मैं क्या कहना चाहती हूं...तो कल शाम 6 बजे लाइव सेशन के जरिए मुझे ज्वॉइन करिएगा।' शिवांगी जोशी के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस आज शाम 6 बजे का बेसब्री से इंतजार तो जरुर करेंगे। इसके साथ ही बीती रात ही शिवांगी जोशी ने अपने घरवालों के साथ जन्मदिन मनाया है। इस दौरान घरवालों ने शिवांगी जोशी के सामने उनके दोस्तों द्वारा बनाया गए एक वीडियो को सरप्राइज के तौर पर चलाया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस वीडियो में शिवांगी जोशी के करीबी दोस्त उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आए थे। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी ने खुलासा किया था कि लॉकडाउन के दौरान वो अपने घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं परन्तु उन्हें मुंबई की भी याद सता रही हैं और वो जल्द से जल्द 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर लौट जाना चाहती हैं। वहीं पिछले साल शिवांगी जोशी ने काम के साथ-साथ ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ही सेट पर शिवांगी जोशी ने अपने को-स्टार्स के साथ जन्मदिन मनाया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivansh Joshi (@momo_sheenu_fc) on

इतनी थी बिगबॉस फेम शेफाली जरीवाला की पहली कमाई

मोहसिन खान को बचपन में इस नाम से बुलाते थे लोग

शिवांगी जोशी की पुरानी तस्वीरों को देख उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -