टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के दादा का हुआ निधन
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के दादा का हुआ निधन
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी  ने कल ही अपना 24वां जन्मदिन मनाया है और कुछ घंटे पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक सरप्राइज देने का वादा भी किया था। इसके साथ ही शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो अपने जन्मदिन के दिन फैंस को एक सरप्राइज देने वाली हैं और इसका खुलासा वो जन्मदिन की शाम को एक लाइव सेशन के दौरान ही करेंगी। इसके अलावा शिवांगी जोशी के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस बेसब्री से इस लाइव सेशन के इंतजार में बैठे हुए थे। वहीं जल्द ही शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वो ये लाइव सेशन नहीं कर पाएंगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इस पोस्ट में लिखा था कि, 'हेलो दोस्तों...कुछ निजी कारणों के चलते मैं आज लाइव नहीं आ पाऊंगी। माफ करिएगा और मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' इस पोस्ट को देखकर फैंस को निराशा हुई थी, परन्तु हर किसी के मन में यही बात थी कि शायद कुछ ऐसा हुआ है, जिसके चलते शिवांगी जोशी को ये कदम उठाना पड़ा है क्योंकि शिवांगी जोशी अपने फैंस के चेहरे पर एक स्माइल लाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। 

वहीं कुछ देर पहले ही शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि आखिर उन्होंने ये लाइव सेशन कैंसिल क्यों किया था। दरअसल, बीती शाम ही शिवांगी जोशी के दादाजी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है कि, 'दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है...भगवान करें वो इस वक्त मुस्कुरा रहे हो और आसमान से हमारी ओर ही देख रहे हो।'वहीं शिवांगी जोशी को जन्मदिन पर घरवालों ने उनके दोस्तों के साथ मिलकर एक सरप्राइज दिया था। इसके साथ ही शिवांगी जोशी के खास दोस्तों ने मिलकर उनके लिए एक वीडियो बनाया था, जिसे उनके घरवालों ने केक कटिंग सेशन के दौरान प्ले किया था। फिलहाल तो हम भगवान से यही दुआ करते है कि दुख की इस घड़ी में भगवान शिवांगी जोशी और उनके परिवार को मजबूत बनाए रखें।

दीपिका कक्कड़ के पहनावे पर किये गए सवाल का एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

टीवी की ये हसीनाएं जो बिकनी पहनते ही हुई ट्रोल

कैरी मिनाटी के समर्थन में आये महाभारत के भीष्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -