ये हसीना होगी बिग बॉस 16 की पहली कंटेस्टेंट!
ये हसीना होगी बिग बॉस 16 की पहली कंटेस्टेंट!
Share:

देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' आजकल ख़बरों में आया हुआ है। 1 अक्टूबर से इसके नए सीजन का आरम्भ होने वाला है। सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। शो में आने वाले प्रतियोगी की चर्चाएं जोरों-शोरों पर हैं। अपने आप में यह बहुत बड़ा विवादित शो है। हर तरफ यह अपना बज बनाकर रखता है। शो में प्रतियोगियों के बीच होने वाले टास्क और लड़ाइयां प्रशंसकों के बीच बहुत चर्चित रहती हैं। 

हालांकि, अबतक तो शो में कन्फर्म नहीं हो पाया है कि इस बार कौन-कौन आने वाला है। मगर फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह इस शो के लिए कन्फर्म हो चुकी हैं। सलमान खान द्वारा होस्टेड शो में मान्या सिंह ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देने वाली हैं, यह तो तय हो गया है। हालांकि, मान्या सिंह शो में दिखाई देगी या नहीं, इसपर उनकी तरफ से अबतक कोई अपडेट नहीं आया है, किन्तु स्थापित सूत्रों से यह बात सामने आ रही है कि वह कन्फर्म हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मान्या सिंह एक बेहद ही निर्धन परिवार से संबंध रखती हैं। वह एक ऑटो ड्राइवर की बेटी हैं। 

मान्या सिंह ने करियर में कई प्रकार की नौकरी की हैं। स्लम में निर्धन बच्चों का ट्यूशन लेना, साथ ही में अपनी पढ़ाई पूरी करना। नेशनल पेजेंट के लिए तैयारी करना, बहुत कम उम्र में मान्या सिंह ने बहुत कुछ अचीव कर लिया है। कुछ दिनों पहले ही मान्या सिंह ने अपने माता-पिता के लिए नया घर खरीदा है। खबरें यह भी हैं कि सलमान खान के इस शो को दिव्यांका त्रिपाठी,करण पटेल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर एवं कनिका मान ने रिजेक्ट कर दिया है। 

राजू श्रीवास्तव को यादकर भावुक हुई 'अंगूरी भाभी', सुनाया फ्लाइट का ये किस्सा

पोती आराध्या को लेकर अमिताभ बच्चन ने कही ये बड़ी बात

'मुझे छोड़कर मत जाओ', फूट-फूटकर रोते हुए बार-बार यही कह रही है राजू श्रीवास्तव की पत्नी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -