विजय सेतुपति के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती हुई दिखाई देगी ये हसीना
विजय सेतुपति के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती हुई दिखाई देगी ये हसीना
Share:

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर मूवीपुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे है। अभी तक इस मूवी की शूटिंग शुरू भी नहीं हो पाई है। पुष्पा की बंपर सक्सेस के उपरांत मूवी के निर्देशक सुकुमार इस मूवी के दूसरे भाग की कहानी बुनने में व्यस्त है। स्क्रिप्ट में कई बदलावों के उपरांत पता लगा है कि ये कहानी अब लॉक किया जा चुका है।  जिसके उपरांत से मेकर्स मूवी के दूसरे भाग की कास्टिंग में व्यस्त चल रहे है।  इस बारें में ख़बरों का कहना है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फहाद फासिल के साथ एक और खतरनाक विलेन एंट्री लेने जा रहा है। सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है इस मूवी में दूसरे विलेन के रोल में तमिल मूवीज के धांसू अभिनेता विजय सेतुपति दिखाई देने वाले है।

विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के एक दमदार अभिनेता है। जो मास्टर और विक्रम जैसी मूवीज के चलते हिंदी दर्शकों का भी दिल भी जीत लिया है। बता दें कि  तमिल स्टार विजय सेतुपति के किरदार के लिए साउथ सिनेमा की एक लीडिंग अभिनेत्री को भी चुना जा चुका है। इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन की लीडिंग लेडी सुची उर्फ तमिल स्टार प्रियामणि को मूवी पुष्पा 2 के लिए फाइनल किया गया है। अदाकारा प्रियामणि इस फिल्म में विजय सेतुपति की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसके बाद इस फिल्म का बज अब 7वे आसमान पर पहुंचता नजर आ रहा है। 

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं और मूवी में विजय सेतुपति के साथ प्रियामणि की एंट्री होती है तो ये फैंस के लिए डबल ट्रीट होने वाली है। दरअसल, दोनों ही तमिल सिनेमा के दमदार सितारे हैं। दोनों की ही पैन इंडिया रीच है। दोनों सितारे ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। जिसके साथ ही अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की मूवी पुष्पा 2 की कास्टिंग बहुत मजबूत हो चली है। वहीं, फहाद फासिल मूवी में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए मुश्किलें बढ़ाते दिखेंगे।  

'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने में माधुरी ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी कि कीमत सुनकर उड़ेंगे आपके होश

ट्रोलर्स का फिर खौलेगा खून...करण जौहर के कैंप में हुई इन दो स्टारकिड की एंट्री

सेंसर बोर्ड को भा गई विजय और अनन्या की लव स्टोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -