'ये है मोहब्बतें' के फेम ने की शादी, डांस करते हुए गिर पड़ी दुल्हन
'ये है मोहब्बतें' के फेम ने की शादी, डांस करते हुए गिर पड़ी दुल्हन
Share:

टीवी के जाने माने चैनल स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेता अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके अलावा अनुराग ने गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ सात फेरे ले लिए है। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे। शादी की सभी रस्में 31 जनवरी को निभाई गईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शाही अंदाज में हुई इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। शादी में अनुराग शर्मा ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी। पगड़ी बांधे अनुराग बेहद हैंडसम लग रहे थे। 

इसके अलावा यदि बात की जाए दुल्हन की तो नंदिनी की बात करें तो उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं नंदिनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।  नंदिनी दिल्ली की रहने वाली हैं। अनुराग और नंदिनी ने शादी दिल्ली में की। वही प्रयागराज के रहने वाले अनुराग शादी का रिसेप्शन अपने गृहनगर में ही आयोजित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है रिसेप्शन का आयोजन अगले हफ्ते दिया जा सकता है । इसके अलावा शादी में अनुराग नंदिनी के साथ जमकर डांस करते नजर आए। 

इस दौरान अनुराग इमोशनल हो गए और वो रोने लगे। उन्हें रोता देख नंदिनी ने उन्हें संभाला और उनके आंसू पोछने लगीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की स्टेज पर भी अनुराग और नंदिनी ने जमकर धमाल किया। पंजाबी गाने पर दोनों का डांस देखते ही बनता था। वहीं डांस करते हुए नंदिनी के पैर भी लड़खड़ा गए और वो गिर पड़ीं लेकिन तुरंत ही उन्हें संभाल लिया गया। आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि अनुराग 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में परम खुराना का किरदार निभाते थे। शो में अनुराग ने नकारात्मक भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Actor aniket indoriya (@aniketindoriya) on

कपिल शर्मा के शो पर 30 साल बाद फिल्म आशिकी की स्टारकास्ट आएंगी नजर, सामने आई फोटोस

BB13 : बिगबॉस में होगा कुछ अनोखा, सिद्धार्थ और शहनाज़ के लिए मेकर्स कर रहे है प्लानिंग

BB13: सलमान ने पूछा शहनाज गिल से कैसा लड़का चाहिए ? जवाब में दिए ये दो सेलेब्स के नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -