पति विवेक की इस हरकत पर दिव्यांका ने दी जान से मार देने की धमकी
पति विवेक की इस हरकत पर दिव्यांका ने दी जान से मार देने की धमकी
Share:

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. जी हाँ दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए हुए जंहा से वे लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब हाल ही में इन दोनों की खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है.

 

इस वीडियो में विवेक अपनी पत्नी दिव्यांका को ऐसा चैलेंज देते हैं, जिसके चलते दिव्यांका उन्हें मजाकिया लहजे में जान से मारने की धमकी दे देती हैं. दिव्यांका और विवेक का यह वीडियो बहुत ही प्यारा है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि दिव्यांका पानी में उतरने से डर रही है और विवेक उन्हें स्वीमिंग करते हुए एक जगह जाने का चैलेंज देते हैं, जवाब में दिव्यांका कहती हैं- 'आई विल किल यू.'

 

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी दिव्यांका और विवेक के कई मस्तीभरे वीडियो वायरल हो चुके हैं. दिव्यांका अक्सर विवेक के साथ पागलपंती अंदाज़ में नजर आती हैं तो वही विवेक भी दिव्यांका के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं. ख़ास बात यह है कि दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं.

 

बता दें क़ि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. इसके बाद इन दोनों ने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में शादी कर ली. जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि विवेक और दिव्यांका दोनों ही टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार है जो अपनी एक ख़ास पहचान रखते हैं.

ये भी पढ़े

बारिश में इस अंदाज़ में नजर आई 'गोपी बहू'

फैंस को घायल कर गया करिश्मा का यह अंदाज़

'कसौटी...' की प्रेरणा बनेगी यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -