येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 10 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद
येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 10 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद
Share:

बंगलोर: कर्नाटक में गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होना है। येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायकों को गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वर्तमान समय में राज्य मंत्रिपरिषद में सीएम सहित 18 मंत्री हैं।

सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को गुरुवार को मंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा है कि गुरुवार को जो शपथ लेंगे वे कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले MLA हैं और दिसम्बर में हुए विधानसभा उपचुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

सीएम येदियुरप्पा ने कहा है कि कांग्रेस- जद (एस) छोड़कर आने वाले 11 नेताओं में से सिर्फ अथनी विधानसभा सीट से विधायक महेश कुमाथल्ली को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी को 'दस और तीन' MLA मंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम येदियुरप्पा ने स्पष्ट किया कि गुरुवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

चीन का बड़ा एलान, अब वुहान में होगीं सेना तैनात

कोरोना के आगे हारी चीन की अर्थव्यस्था, दुनिया के तेल उत्पादक देश चिंतित

इस्तांबुल में लैंडिग के दौरान अनियंत्रित हुआ विमान, तीन टुकड़ों में विभाजित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -