अलविदा 2021: इन सितारों के लिए खास रहा 2021, बंधे शादी के बंधन में
अलविदा 2021: इन सितारों के लिए खास रहा 2021, बंधे शादी के बंधन में
Share:

साल 2021 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में यह साल बहुत से फिल्मी सितारों के लिए खास रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इस साल में शादी के बंधन में बंध गए। अब आज हम आपको उन्ही सितारों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। 

* अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की। आपको बता दें कि मुंबई में वैभव रेखी के साथ हुई इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

* वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी साल 24 फरवरी को अलीबाग के द मेंशन हाउस में धूमधाम से हुई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

* ये जवानी है दीवानी और साहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने इसी साल बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ 15 मई को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी। 

* बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी।

* राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इसी साल 15 नवंबर को शादी की थी।

* अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने इसी साल 21 नवंबर को शादी की थी।

* मुक्काबाज एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे संग इसी साल 29 नवंबर को शादी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी।

* इसी साल 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे।

* अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने इसी साल 14 दिसंबर को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई।

अब इस राज्य में हुई 'ओमीक्रॉन' की एंट्री, बढ़ सकता है खतरा

अब 18 से 21 हुई लड़कियों की शादी की उम्र, प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

इस्लाम छोड़ चुके 'वसीम रिज़वी' बोले- 1400 साल पहले अरब की धरती पर एक...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -