शांति चाहते हैं घाटी के लोग
शांति चाहते हैं घाटी के लोग
Share:

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। अपनी कश्मीर यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां के लोगों और अलगाववादियों से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग तो हिंसा चाहते ही नहीं है वे तो हिंसा को छोड़ देना चाहते हैं और शांति से रहना चाहते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार को घाटी में शाति की पहल करना चाहिए।

उसे लोगों से चर्चा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के लोग केवल शांति को अपनाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने नोटबंदी के सवाल पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। इस मामले में वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि वे इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कश्मीर में अशांति का वातावरण है जिसके चलते घाटी में कफ्र्यू लगा दिया गया था। यशवंत सिन्हा कश्मीर में अपने चार अन्य प्रतिनिधियों के साथ गए थे। गौरतलब है कि तीन महिने में दूसरी बार वे कश्मीर गए थे।

कश्मीर हिंसा से रोज हो रहा 135 करोड़ का नुकसान

गांय, दलित के बाद कश्मीर हिंसा पर बोले

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -