किसान प्रदर्शन में यशवंत सिन्हा गिरफ्तार
किसान प्रदर्शन में यशवंत सिन्हा गिरफ्तार
Share:

मुंबई :   महाराष्ट्र के विदर्भ से एक बड़ी खबर यह आई है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को महाराष्ट्र के अकोला में कल शाम को किसानों के साथ प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया गया.वह विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार की ‘बेरूखी’ के खिलाफ विरोध कर रहे थे.

इस बारे में अकोला के एसपी राकेश कालासागर ने बताया कि ‘हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया है . बता दें कि मुख्यालय के मैदान में 5 घंटे बैठाया गया तो ठंड से परेशान हो चुके यशवंत सिन्हा ने पुलिस अधिकारी से कोई इंतजाम नहीं किए जाने की शिकायत कर पांच मिनट में व्यवस्था नहीं होने पर पूरी पुलिस लाइन जलाने की धमकी भी दी.

उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का सैकड़ों किसानों के साथ विरोध कर रहे थे. उन्हें इसी आरोप में हिरासत में लिया गया.स्मरण रहे कि सिन्हा को पीएम मोदी का धुर विरोधी माना जाता है.

यह भी देखें

आज से दो दिनों तक दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल

अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने निकाला मार्च

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -