जेटली के बयान पर यशवन्त सिन्हा का पलटवार
जेटली के बयान पर यशवन्त सिन्हा का पलटवार
Share:

नईदिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। विशेषकर उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और अन्य आर्थिक मसलों पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की आलोचना की थी। अब वित्तमंत्री अरूण जेटली ने अप्रत्यक्षतौर पर यशवंत सिन्हा पर टिप्पणी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की आयु में किसी को नौकरी की तलाश है।

उन्होंने यशवन्त सिन्हा के कार्यकाल की कमियों को सामने रखा और उनकी आलोचना की। गौरतलब है कि, यशवन्त सिन्हा ने एक समाचार पत्र में लेख लिखा था, जिसमें केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की गई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने यशवन्त सिन्हा द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिया, इन जवाबों को लेकर फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा ने जवाब दिया।

उन्होंने व्यक्तिगत आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की आलोचना की और अपना जवाब दिया। यशवन्त सिन्हा ने कहा कि, यदि मुझे नौकरी चाहिए होती तो फिर अरूण जेटली मंत्रालय में नहीं होते। अपने पुत्र जयन्त सिन्हा के लेख पर उन्होंने कहा कि, यह मसले से भटकाने का प्रयास है। यशवन्त सिन्हा ने कहा कि, यदि मेरे द्वारा किए जाने वाले प्रश्नों से मेरे पुत्र का कैरियर खराब होता हो तो फिर हो जाए।

यदि देश की अर्थव्यवस्था खराब है तो इसका जवाबदार वित्तमंत्री ही होगा। उल्लेखनीय है कि, वित्तमंत्री अरूण जेटली ने गुरूवार को एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर कहा कि आपकी किताब का सटीक शीर्षक होता कि 70 साल का भारत, साढ़े तीन साल की मोदी सरकार और 80 साल की उम्र में रोजगार की तलाश। उन्होंने यशवंत सिन्हा के आरोपों को लेकर कहा कि नोटबंदी का जो लोग विरोध कर रहे हैं वे कालेधन का समर्थन करना चाहते हैं। देश में मंदी नहीं है। अर्थव्यवस्था सुधर रही हैं, लोगों को लाभ हो रहा है।

जीएसटी मुद्दे पर जेटली की बैठक आज

मोदी सरकार कर सकती है राहत पैकेज की घोषणा

7 वे वेतन पर हो सकता है इजाफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -