यमुना एक्सप्रेस वे पर लागू हुई वाहनों की नई गति सीमा
यमुना एक्सप्रेस वे पर लागू हुई वाहनों की नई गति सीमा
Share:

नई दिल्ली : यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार से वाहनों की नई गति सीमा लागू हो गई है। जानकारी के लिए बता दे की हल्के वाहन 75 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से नहीं चलेंगे, जबकि भारी वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी गई है। हालांकि, तैयारी पूरी नहीं होने के कारण अभी गति सीमा का उल्लंघन करने वालों का चालान नहीं होगा। ऐसे चालकों पर  सोमवार से कार्रवाई होगी। 
 
इस कारण कम हुई गति सीमा  
शनिवार को यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने भी एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे प्रबंधन समिति चेतावनी बोर्ड लगा रही है। अभी एक-दो जगह की बोर्ड लगे है। जगह-जगह बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए है। एक्सप्रेस वे की साथी मोबाइल एप्लीकेशन पर भी नई गति सीमा की जानकारी दे दी गई है। प्रबंधन समिति से सोमवार को रिपोर्ट मांगी है। अहम है कि एक्सप्रेस वे पर हर वर्ष कोहरे के कारण हादसों की संख्या बढ़ जाती है।

इस बार कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा कम कर दी है। इससे पहले एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे और वहीं भारी वाहनों की गति सीमा को 80 किमी प्रति घंटे थी। 

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, माउंट आबू और फतेहपुर का तापमान माइनस में पहुंचा

अब सुधर रही है दिल्ली की हवा

IIT दिल्ली : एक बार फिर निकाली वैकेंसी, प्रोजेक्ट अटैंडेंट के कई पद हैं खाली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -