आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं 'फेयर एंड लवली' गर्ल
आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं 'फेयर एंड लवली' गर्ल
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का आज जन्मदिन है। आज यामी अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। यामी का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। उन्होंने केवल हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि कन्नड़, तेलुगू, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम कर नाम कमाया है। केवल फिल्म ही नहीं बल्कि यामी गौतम ने तो कई बड़े ब्रांड्स व प्रोडक्ट्स के लिए भी ऐड वर्क किये हैं। आप उन्हें काफी समय से फेयर एंड लवली के एड करते हुए देख रहे होंगे। यामी ने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म में नजर आए थे आयुष्मान खुराना।

उनकी पहली फिल्म का नाम 'विक्की डोनर' था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस और बॉलीवुड इंडस्ट्री से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। केवल इतना ही नहीं बल्कि यह फिल्म कई अवॉर्ड शो के लिए नॉमिनेट भी हुई थीं। इस फिल्म के बाद यामी गौतम ने 2014 में 'एक्शन जैक्सन', 2015 में 'बदलापुर', 2016 में 'सनम रे' और 2017 में 'काबिल' में काम किया। इन फिल्मों में काम कर वह सभी के दिलों में बस गईं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें प्रकृति से बहुत प्यार है।

बीते दिनों ही उन्होंने हिमाचल के अपने घर में खुद का ग्रीनहाउस और ऑर्गेनिक गार्डन स्थापित किया था। इसी के साथ ही वह वह पर्यावरण और जानवरों के हित से जुड़े किसी भी अभियान में हमेशा आगे रहती हैं। वैसे यामी को खुले स्थान में वर्कआउट करना भी बहुत अच्छा लगता है। आए दिन उनके वीडियो और फोटोज सामने आते रहते हैं। वैसे यामी गौतम एक प्रशिक्षित पोल डांसर हैं और नृत्य और फिटनेस के कारण वह काफी लोकप्रिय भी हैं। फिलहाल यामी को हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाइयां।

मालदीव में छुट्टियों के साथ सोनाक्षी की खुशियों में लगे चार चाँद, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

संजय दत्त से मिली कंगना रनौत, शेयर की तस्वीर

मिर्जापुर के रॉबिन ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, शेयर की ये शानदार तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -