कौन हैं यामी गौतम के पति आदित्य धर, यहाँ जानिए सब कुछ
कौन हैं यामी गौतम के पति आदित्य धर, यहाँ जानिए सब कुछ
Share:

यामी गौतम एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होंने यूँ अचानक शादी की खबर देकर अपने फैंस को चौंका दिया। आप सभी जानते ही होंगे कि उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी की है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के शादी के फोटोज छाये हुए हैं. दोनों ने खुद भी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। आपने देखा होगा यामी ने अपनी और आदित्य की खूबसूरत फोटो शेयर करने के साथ ही एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

कैप्शन में उन्होंने रूमी की पंक्तियों को शेयर करते हुए लिखा है- ''तुम्हारी रोशनी के साथ, मैंने प्यार करना सीखा। हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ, हम आज चुनिंदा लोगों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। जैसे ही हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं तो हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। लव, यामी और आदित्य।' इस तस्वीर के सामने आते ही यामी के फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर आदित्य धर कौन हैं। तो हम आपको बताते हैं आदित्य कौन हैं? आपको बता दें कि आदित्य का जन्म 12 मार्च 1983 को दिल्ली में हुआ। वह एक लेखक, लिरिक्स राइटर और निर्देशक हैं। एक बार दिए इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था कि ''2006 में वो मुंबई आए थे और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की।''

आप सभी को बता दें कि आदित्य ने बॉलीवुड में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम मुख्य किरदार में थे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ दिए। केवल यही नहीं बल्कि आदित्य को अपनी पहली फिल्म के लिए ही सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा आदित्य ने फिल्म ‘काबुल एक्सप्रेस’, ‘हाल-ए-दिल’, ‘वन टू थ्री’ और ‘डैडी कूल’ के लिए लिरिक्स लिखे। वहीं फिल्म ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ में उनके ही लिखे डायलॉग थे। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ है। इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से वो विक्की कौशल के साथ काम करेंगे।

यामी गौतम ने 18 लोगों के बीच रचाई निर्देशक आदित्य धर से शादी, सामने आईं कई तस्वीरें

तो क्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म 'भूत पुलिस'?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -