मात्र इतने रूपये देकर आप भी बुक कर सकते है, Yamaha की यह शानदार बाइक
मात्र इतने रूपये देकर आप भी बुक कर सकते है, Yamaha की यह शानदार बाइक
Share:

मुंबई : मशहूर बाइक निर्माता कंपनी Yamaha की MT-15 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। यहां जानना जरूरी है कि Yamaha MT-15 एक तरह से YZF-R15 V3.0 का नेकेड वर्जन है। MT-15 के इंजन, सस्पेंशन और ब्रेक्स इसके सिबलिंग बाइक से ही प्रेरित है। जापान की दिग्गज बाइक निर्माता अपनी Yamaha MT-15 को भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च करेगी। MT-15 की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है। 

लंबे इंतजार के बाद Honda Grazia का अपडेटेड वर्जन लॉन्च

इस कारण दिया गया ऐसा ऑफर 

आपको जानकारी के लिए बता दें ग्राहक Yamaha के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। Yamaha अपने साइकिल पार्ट्स, चेसी, सस्पेंशन और ब्रेक्स को YZF-R15 से शेयर करता है। ग्लोबली Yamaha MT-15 में अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, भारतीय वर्जन में रेगुलर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। इसका एक बड़ा कारण बाइक की कीमत को कम रखना है। Yamaha MT-15 के ग्लोबल वेरिएंट में IRC टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, भारतीय मॉडल वाली बाइक में MRF रबड़ का इस्तेमाल किया गया है।

बजाज पल्सर ने मारी बाजी, जानिए कितनी यूनिट हुई सेल

जानकारी के अनुसार Yamaha की MT-15 में 155सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें R15 वाला वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन भी दे सकती है। इसका इंजन 19bhp की मैक्सिमम पावर और 15Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड ड्यूल-चैनल ABS फीचर भी दिया जाएगा।

Video हुआ जारी, Yamaha MT-15 को लॉन्च होने में चंद दिन बाकी

महज इतनी है कीमत, बजाज ने इस खास अंदाज में पेश किया Pulsar 180F का Neon एडिशन

अब AC की तरह काम करेगा पंखा, मोबाइल से आप कर सकेंगे कंट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -