'यहां लगाया है बम', मुंबई के गूगल ऑफिस में आया धमकी भरा फोन
'यहां लगाया है बम', मुंबई के गूगल ऑफिस में आया धमकी भरा फोन
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गूगल के ऑफिस में सोमवार को धमकी भरा फोन आया है। अपराधी ने फोन कर कहा कि गूगल के पुणे ऑफिस में बम लगाया गया है। थ्रेट कॉल आने के पश्चात् ऑफिस में हड़कंप मच गया। इसकी खबर आनन-फानन में पुलिस को दी गई। इस सिलसिले में पुलिस ने बीकेसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुंबई स्थित गूगल ऑफिस में कॉल करने वाले अपराधी ने कहा कि पुणे के गूगल ऑफिस में बम लगाया गया है। तत्पश्चात, पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। इस मामले में पुलिस ने हैदराबाद से एक अपराधी को पकड़ा है। मामले की तहकीकात की जा रही है। वहीं, मुंबई में एक जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस को देर रात 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने स्वयं का नाम यशवंत माने बताया। कॉलर ने बताया कि मीरा-भाईदर इलाके में बॉम ब्लास्ट होने वाला है। 

वही जब अफसर ने उससे और पूछताछ की तो उसने फ़ोन कट कर दिया। इस बात की खबर जॉइंट कमिश्नर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को दी। तत्पश्चात, मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत ही मीरा भाईंदर पुलिस कंट्रोल को दी। इस मामले में दोनो पुलिस तहकीकात कर रही है। इससे पहले एनआईए मुंबई दफ्तर में धमकी भरा ईमेल आया था। इसमें दावा किया गया था कि तालिबान से जुड़ा एक व्यक्ति मुंबई में हमला करेगा। इसके बाद शहर की पुलिस एवं महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को अलर्ट किया गया था। इस मामले में तहकीकात करने पर पाया गया था कि मेल भेजने वाले का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस पाकिस्तान का है। इसी प्रकार का मेल पिछले महीने भी एजेंसी को भेजा गया था। पुलिस ने तहकीकात की है, हालांकि इसमें कोई फैक्ट नहीं मिला है। संदेह है कि ये शरारत हो सकती है।

'पीएम मोदी वो आखिरी चीज़, जिससे मैं डरता हूँ..', ऐसे क्यों बोले राहुल गांधी ?

शुरू हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जूते-मोजे प्रतिबंधित

बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आरा-बक्सर हाइवे पर भीषण हादसा, 11 JAP नेता घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -