23 साल के यदुवीर ने संभाली मैसूर की गद्दी, बने 27वें महाराजा
23 साल के यदुवीर ने संभाली मैसूर की गद्दी, बने 27वें महाराजा
Share:

कर्नाटक / मैसूर : कर्नाटक के मैसूर में राजघराने और वहां की जनता के लिए गुरुवार का दिन खुशियो से भरा रहा। मैसूर की जनता को नया राजा मिल गया है। राजमहल में 23 वर्षीय यदुवीर वडियार का गुरुवार को राजतिलक किया गया। यदुवीर अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेसाचुएट्स से अंग्रेजी की डिग्री लेकर वापस अपने देश लौट आए है। एक निजी समारोह में यदुवीर का राजतिलक किया गया। इस समारोह में राजपरिवार के सदस्यों के साथ-साथ मैसूर के नामी कई लोग शामिल हुए।

वह मैसूर राजघराने के 27 वें राजा बने है। गौरतलब है वाडियार राजघराने ने 1399 से मैसूर पर राज करना शुरु किया था। इससे पहले 1974 में यदुवीर के चाचा श्रीकांतदत्ता नरसिम्हा वाडियार का राजतिलक किया गया था। 2013 में उनका निधन हो गया था। तब से राजा का पद खाली था। यदुवीर मैसूर राजघराने के दिवंगत वारिस श्रीकांतादत्ता नरसिम्हा राजा वाडियार की बड़ी बहन गायत्री देवी के पोते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -