मुलायम ने की महा गठबंधन से अलग होने की घोषणा, NDA पर किया हमला
मुलायम ने की महा गठबंधन से अलग होने की घोषणा, NDA पर किया हमला
Share:

पटना : आखिरकार बिहार में जनता परिवार के महागठबंधन से अलग हुई सपा ने अकेले चुनाव लड़ने का अपना निर्णय कायम रखा है। इस दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने के फैसले की घोषणा की। पटना में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की। दरअसल यहां पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि सपा महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। 

मुलायम सिंह यादव ने राजग को सांप्रदायिक बताते हुए यह साफ कर दिया कि वह महागठबंधन में मतभेद के चलते अलग होने के बाद एनडीए का साथ नहीं देगी। मगर मुलायम ने महागठबंधन को भी झूठा और अहंकारी बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी समान विचारों वाले दलों से चर्चा चल रही है। हालांकि वे तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी काफी कुछ बोले।

नीतीश कुमार को सपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र यादव ने स्वार्थी बताते हुए कहा कि नीतीश किसी के नहीं है वे तो अपना स्वार्थ साधते हैं जब मुलायम गठबंधन में थे तो उनकी प्रशंसा करते थे मगर जब मुलायम गठबंधन से अलग हो गए तो वे कांग्रेस की तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा कि सपा अभी भी मजबूत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -