जल्द ही भारत में लॉन्च होगी XIAOMI की नई स्मार्ट टीवी
जल्द ही भारत में लॉन्च होगी XIAOMI की नई स्मार्ट टीवी
Share:

Xiaomi की तरफ से नई Mi TV 5 स्मार्ट टीवी सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसे जल्द ही भारत बाजार में पेश किया जाने वाला है। इस सीरीज के तहत 2 स्मार्ट टीवी Mi TV5 और Mi TV5 Pro को लॉन्च कर रहे है। कंपनी के नए टीजर से इसका खुलासा किया जा चुका है। साथ ही Xiaomi की तरफ से मीडिया आउटलेट भेजा गया है, इसमें Quantum Leap Ahead का  जिक्र कर चुके है। Quantum शब्द Mi TV 5 Pro की तरफ इशारा किया गया है, जो कि अल्ट्रा-एचडी क्वांटम Dot LED (QLED) स्क्रीन सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में आएगा।

Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro कीमत और स्पेसिफिकेशन्स: Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro को चीन में नवंबर 2019 में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि इंडिया में इस स्मार्ट टीवी को अगले वर्ष की शरुआत में पेश किया जा सकता है। Mi TV 5 के साथ Mi TV 5 Pro वेरिएंट में अल्ट्रा एचडी स्क्रीन का सपोर्ट दिया जाने वाला है। जिसका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होगा। Mi TV 5 को चीन में CNY 2,999 (करीब  33,800 रुपये) में लॉन्च कर दिया गया है। वही Mi TV 5 Pro को CNY 3,699 (करीब 41,700 रुपये) में पेश किया गया है। 

हम बता दें कि चीन से अलग इंडिया  में इन दोनों स्मार्ट टीवी को अधिक प्राइस प्वाइंट में लॉन्च किया जाने वाला है। Mi TV 5 को इंडिया में 39,999 रुपये और Mi TV 5 Pro को 49,999 रुपये में लॉन्च कर सकते है। Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro में QLED स्क्रीन का सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही दोनों स्मार्ट टीवी में HDR सपोर्ट दिया जा सकता है। इन दोनों मॉडल में Android TV के साथ ही PatchWall का सपोर्ट दिया जा सकता है। Mi TV 5 स्मार्ट टीवी 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगी। 

हैदराबाद चुनाव: क्या इस बार भाजपा का होगा चारमीनार ? 88 सीटों पर बनाई बढ़त

भारतीय नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, राष्ट्रपति बोले- आप पानी पर राज करते हैं...

एमएसपी पर कुछ मांगों के लिए सरकार की सहमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -