भारत-चीन विवाद के बीच आ सकती है अच्छी खबर, इस स्मार्टफोन पर टिकी निगाहें
भारत-चीन विवाद के बीच आ सकती है अच्छी खबर, इस स्मार्टफोन पर टिकी निगाहें
Share:

कोरोना अब भी पूरी दुनिया में काल बनकर अपना काम कर रहा है। कोरोना के आतंक से बचना अब भी बेहद मुश्किल है। इसके चलते दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन लगाया गया था और इसने हर क्षेत्र की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी कड़ी में मोबाइल उद्योग भी शामिल रहा है। दुनिया भर के उद्योगों के साथ ही मोबाइल उद्योग को भी भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते नए स्मार्टफोन का बाजार में उतरना भी बंद हो गया था, हालांकि अब भारत के साथ ही दुनियाभर में लॉक डाउन समाप्त हो गया है और अब मोबाइल उद्योग में जल्द ही रौनक देखने को मिल सकती है। इसी कड़ी में जिस मोबाइल फ़ोन का बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा था, वह है Xiaomi Redmi Note 10 Pro। इस स्मार्टफोन को नवंबर 2019 में स्पेन में पेश किया गया था, जबकि भारत में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जाना था, हालांकि इसके आने सम्बंधित कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। यह कंपनी की 10 सीरीज का स्मार्टफोन होगा। आइये जानते है फिलहाल इसके फीचर्स के बारे में जिससे कि आप इसे खरीदने पर मजबूर हो जाएंगे।    

Xiaomi Redmi Note 10 Pro के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
 
MI Note 10 Pro स्मार्टफोन में MI 8P लेंस का सपोर्ट आपको मिलेगा। जानकारी यह भी है कि इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि यूजर्स को इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एचडी डिस्प्ले और शानदार प्रोसेसर उपलब्ध कराया जाएगा।  

Xiaomi Redmi Note 10 Pro की कीमत संबंधित जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कंपनी इस फ़ोन को हिन्दुस्तान में 50,000 से 55,000 रुपये के बीच में पेश कर सकती है। इससे पहले गत वर्ष इसे स्पेन में 649 यूरो (51,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। साथ ही हम आपको एक महत्वपूर्ण बात से भी अवगत करा दें कि भारत और चीन के सीमा विवाद को ध्यान में रखते हुए इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग भारत में कई हद तक दोनों देशों के सीमा संबंधों पर भी निर्भर करती है।  

Mi Smart Band 4C हुआ लांच, जानिये क्या है कीमत

WhatsApp में नंबर सेव करना हुआ और भी आसान, देखिये यह ख़ास फीचर

Samsung ने WhatsApp के साथ इस सर्विस का किया विस्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -