फिर राष्ट्रपति बन सकते हैं शी जिनपिंग
फिर राष्ट्रपति बन सकते हैं शी जिनपिंग
Share:

बीजिंग। कम्युनिस्ट पार्टी, चीन में होने वाली 19 वीं पार्टी कांग्रेस, की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने 2287 प्रतिनिधियों का चुनाव कर लिया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले कार्यकाल के लिए कांग्रेस अपनी स्वीकृति दे देगी। यह कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। यदि ऐसा होता है तो जिनपिंग दोबारा चीन के राष्ट्रपति होंगे। जिनपिंग एक शक्तिशाली नेता बनकर सामने आए हैं। चीन की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है, जिसके कारण वे फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुने जा सकते हैं।

कम्युनिस्ट कांग्रेस के पहले, चीन से सटी भारत, म्यांमार और उत्तर कोरियाई सीमाओं की सुरक्षाओं को बढ़ा दिया गया है। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, चीन की सीमा पुलिस, सीमा क्षेत्र के रक्षण पर ध्यान देगी। कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस के पूर्व चीन ने अपनी सुरक्षा स्थिति को मजबूत कर लिया है। चीन का रक्षातंत्र आतंकवाद को रोकने के लिए रणनीति बना रहा है।

शी जिनपिंग को पार्टी के संस्थापाक माओत्से तुंग और उनके उत्तराधिकारी तंग श्याओपिंग के समतुल्य पार्टी का प्रमुख नेता माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद है। कई बार चीन, भारत के अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लेता है। भारत के अरूणाचल प्रदेश को चीन अपना भी भाग मानता आया है। जबकि भारत का कहना है कि, अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। इन मसलों पर दोनों देशों के बीच विवाद हो चुके हैं। चीन में कम्युनिस्ट कांग्रेस के पहले सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि शी जिनपिंग को सीमा पर कड़ी निगरानी बरतने का लाभ मिलेगा। ।

चीन में व्हाट्सएप हुआ प्रतिबंधित

चीन में Whatsapp हुआ ब्लॉक, नहीं कर पाएंगे अब इस्तेमाल

चीन ने की सुषमा स्वराज की आलोचना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -