WWE के पहलवानों में छाया हुआ था द ग्रेट खली का ख़ौफ़
WWE के पहलवानों में छाया हुआ था द ग्रेट खली का ख़ौफ़
Share:

दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) का जन्म 27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम ज्वाला और मां का नाम टंडी देवी है। लंबाई 7 फिट एक इंच, वजन 157 किग्रा और इकलौता भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन। इतना काफी होगा दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को परिभाषित करने के लिए। साधारण गाँव में जन्मे इस महाबली खली ने  professional wrestling में हिस्सा लेकर अपने करियर को एक नया मुकाम दिया | वर्तमान में The Great Khali खली का नाम इतना चर्चित है की उनको देखने के लिए लोगो को भीड़ उमड़ पडती है | 

दलीप सिंह राणा का परिवार एक बहुत गरीब परिवार था जिसमे उनके पिता को अपने सात बच्चो का पेट भरना बड़ा मुश्किल था | अपने सात भाई बहनों में दिलीप सिंह राणा बिलकुल अलग था क्योंकि वो अपने भाई बहनों से सबसे मजबूत कद काठी का था | कम उम्र में ही वो अपने वो अपने भीमकाय शरीर की वजह से हमेशा गाँव वालो में जिज्ञासा का विषय बना रहता था | गरीब परिवार होने की वजह से दिलीप ज्यादा पढ़ नही पाए और अपने माता पिता की आर्थिक मदद करने के लिए उन्होंने काम ढूँढना शूरू कर दिया | अब पढ़े लिखे नही होने की वजह से उनको मजदूरी करने के अलावा ओर कोई काम नही मिल सकता था | शुरुवात में वो अपने गाँव में ही मजदूरी किया करते थे | उनको अधिकतर भारी भरकम पत्थरों को उठाने का काम दिया जता था क्योंकि उनकी कद काठी की वजह  से लोग उनको वही काम देना पसंद करते थे | इसके बाद जब उन्हें ज्यादा पैसा कमाने की आवश्कयता पड़ी तो वो अपने गाँव से शिमला के लिए रवाना हो गए और वहा पर मजदूरी करने लग गए |

1993 में द ग्रेट खली को पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गयी |  उस समय खली अपने भाई के साथ पंजाब आकर बस गये थे | इसके बाद खली के भाई को भी पंजाब पुलिस में नौकरी लग गयी थी | अब जालन्धर में ही उनकी कद काठी को देखते हुए उन्हें स्थानीय जिम में रेसलर  बने के लिए तैयार किया गया | उन दिनों रेसलिंग  मेरिका में बहुत पोपुलर था लेकिन भारत का कोई भी रेसलर वहा पर टिक नही पाया था इसलिए उनको प्रोफेशनल व्रेस्ट की ट्रेनिंग दी गयी थी | व्रेस्टलेरलेर की ट्रेनिंग मिलने के बाद दलीप सिंह राणा को सन 2000 में अमेरिका के आल प्रो रेसलिंग (APW) में भेजा गया | उन्हें शुरुवात में जयंत सिंह नाम से रिंग में उतारा गया था | जब जयंत सिंह सेन फ्रांसिस्को आया था तब उसने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (WCW) के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइंड किया था | उसने 8 महीने वहा बिताये और उसके बाद उसे वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन द्वारा नई जापान प्रो रेसलिंग में भेजा गया जहा उनके साथ दुसरे भीमकाय पुरुष Giant Silva की टीम में रखा गया | उन दोनों ने मिलकर जापान के कई पहलवानों को धुल चटा दी थी | इसके बाद 2006 तक वो  आल जापान प्रो रेसलिंग में शामिल रहे जब तक कि उनको WWE से बुलावा नही आ गया |

2 जनवरी 2006 को दिलीप सिंह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE)में शामिल होने वाले भारत के पहले प्रोफेशनल रेसलर बने | दिलीप सिंह का पहला ही मुकाबला WWE में कई सालो से राज करने वाले अंडरटेकर से हुआ था लेकिन इस मुकाबले में किसी की जीत नही हुयी थी | इसके बाद से उनको The Great Khali नाम दिया गया | रिंग में उन्होंने सबसे पहली मात Funaki. को दी थी | इसके बाद खली ने एक से बढकर एक WWE के पहलवानों को धुल चटाई जिसके कारण दुसरे पहलवानों में खली का खौफ छा गया था | खली ने 2007-08 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया था |

अपनी Wrestling के दम पर उन्होंने कई मुकाबले जीते और कई पुरुस्कार अपने नाम किये | उनकी इस प्रसिधी की वजह से वो मालामाल हो गये और उन्होंने इनमे से अधिकतर पैसो से अपने गाँव का आर्थिक विकास किया था | अपनी लोकप्रियता के चलते उनको कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मो के ऑफ़र आये और उन्होंने कई फिल्मो में भी अभिनय किया लेकिन ज्यादा सफल नही रहे | फिल्मो में  नही चल पाने का सबसे बड़ा कारण उनकी आवाज थी क्योंकि एक तो वो हिंदी और अंग्रेजी सही तरीके से बोल नही पाते है और दूसरा उनकी आवाज बहुत भारी है जिसके कारण उनकी हर फिल्म में उनकी आवाज को डब करना पड़ा था | इन दिनों खली अमेरिका के अटलांटा में अपनी पत्नी हरमिंदर कौर के साथ एक खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। और उनके एक पुत्री का जन्म हुआ है |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -