अपने बालों से रस्सी कूदती है यह लड़की, देखकर आ जाएंगे चक्कर
अपने बालों से रस्सी कूदती है यह लड़की, देखकर आ जाएंगे चक्कर
Share:

लड़कियों को बल बढ़ाने का बहुत शौक होता है और इस शौक में वह सौ जतन कर डालती हैं। वैसे ऐसे में कई लडकियां ऐसी भी हैं जिन्हे इन जतन की कोई जरूरत नहीं होती क्योंकि उनके बाल तो बहुत खूबसूरत होते हैं। आप सभी ने आज तक दुनिया के सबसे लंबे बाल का रिकॉर्ड या बालों से भारी चीजें खींचने जैसे कई रिकॉर्ड्स के बारे में सुना भी होगा। अब इसी क्रम में आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी लड़की को जो बालों से रस्‍सी कूद रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bianca Belair (@biancabelairwwe)

जी हाँ, सुनकर आपको झटका तो लगा ही होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल WWE की एक फीमेल रेसलर बियांका ब्लेयर का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं उनकी चोटी इतनी लंबी है कि स्किपिंग करते वक्‍त वह रस्‍सी की बजाय अपनी चोटी का इस्‍तेमाल करती हैं। वैसे बियांका ब्लेयर अपने लंबे बालों के लिए काफी फेमस हैं। उनके बाल जो देखता है वह देखता रह जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपनी चोटी के साथ रस्सी कूदते नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में वो पिंक कलर के आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में रस्सी कूद रही हैं।

आप देख सकते हैं बियांका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ओह, यहां कुछ खास है। मैं अपने ओब्सटेकल कोर्स की ट्रेनिंग कर रही हूं।’ इस वीडियो को जो देख रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। हर कोई वीडियो को देखकर बियांका की तारीफ़ किये बिना नहीं रह पा रहा है। वैसे बियांका अपने बालों के कारण ही हर जगह मशहूर हो रहीं हैं।

MP के प्रोटेम स्पीकर ने ममता बनर्जी को भेजी रामायण की प्रति, कहा- 'दीदी जय श्री राम बोलना सीखो'

क्रिकेटर के एल राहुल संग नजर आईं अथिया, जमकर वायरल हो रही तस्वीर

लता मंगेशकर के गाने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए विशाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -