नहीं रहे मशहूर निर्देशक फैसल सैफ, 47 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
नहीं रहे मशहूर निर्देशक फैसल सैफ, 47 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
Share:

सिनेमा जगत से एक बड़ी और बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। जी दरअसल लेखक और निर्देशक फैसल सैफ का निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि निर्देशक फैसल सैफ का निधन मात्र 47 साल की उम्र में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जी हाँ और उनकी मृत्यु का कारण अंगों की विफलता बताया गया है।

आपको बता दें कि फैसल सैफ ने 13 सितंबर को मुंबई में अंतिम सांस ली उनका भायखला कब्र यार्ड में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। खबरों के मुताबिक निर्देशक फैसल सैफ ने दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता बालू से महेंद्र के सिनेमा स्कूल से सिनेमा जगत में कदम रखा था। जी हाँ और उन्होंने कई कंपनियों के लिए संगीत वीडियो निर्देशित करने से अपने करियर की शुरुआत की थी। जी दरअसल फैसल ने अंग्रेजी में अपनी पहली फीचर फिल्म "पिक मी" बनाई थी और इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए ब्रिटिश अभिनेत्री हेले क्लेघोर्न को मनाया था। आपको पता हो यह फिल्म अलग-अलग समारोह में भी गई, जहां इसे कुछ समीक्षकों द्वारा सराहा भी गया।

वहीं फैसल सैफ ने साल 2006 में ऋषिता भट्ट अभिनीत फिल्म "जिज्ञासा" बनाई और इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में सुर्खियों में ला दिया। यह उस समय की सबसे विवादस्पद और चर्चित फिल्मों में से एक थी। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा फैसल सैफ को थ्रिलर फिल्म पांच घंटे में पांच करोड़, वेब सीरीज "कविता भाभी" आदि के निर्देशन के लिए जाना जाता था।

आर्यन खान से इश्क कर बैठी ये मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा!, शेयर किया पोस्ट

जान्हवी कपूर ने लगाया ऐश्वर्या राय पर पति छीनने का आरोप, की आत्महत्या की कोशिश

शादी के 8 साल बाद इस मशहूर कपल के घर गूंजी किलकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -