देश की बेटियां कर रही है कमाल, मीराबाई के बाद अब प्रिया मालिक ने भारत को दिलाया मैडल
देश की बेटियां कर रही है कमाल, मीराबाई के बाद अब प्रिया मालिक ने भारत को दिलाया मैडल
Share:

विश्व कैडेट चैंपियनशिप में इंडिया के हाथों बड़ी सफलता आ चुकी है। इंडिया की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक को हासिल कर अपने देश का नाम रोशन कर दिया है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।  प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा कर लिया। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

हम बता दें कि मीरबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिला कर अपने देश का नाम रोशन  करने के साथ ही साथ इतिहास रच दिया है। प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है। प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। प्रिया चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है।

तनु को भी मिली सफलता: इंडिया की एक और युवा पहलवान तनु भी विश्व चैंपियन बन चुकी है। तनु ने अपने  मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोग्राम भारवर्ग में खिताब को हासिल कर लिया है। उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी। वर्षा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल कर लिया।

लोगों को आकर्षित करने के लिए ओडिशा सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

सावन में महादेव को बेलपत्र चढ़ाते वक़्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

कारगिल के लिए रवाना हुए सिद्धार्थ-कियारा और करण जौहर, सेना संग करेंगे ‘शेरशाह’ का ट्रेलर लॉन्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -