IPL में होगा 'अडानी Vs अंबानी'! जानिए किसने खरीदी कोनसी टीम?
IPL में होगा 'अडानी Vs अंबानी'! जानिए किसने खरीदी कोनसी टीम?
Share:

महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) का पहला सीजन जल्द आरम्भ होने वाला है। पहले सीजन में 5 टीमों होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन सभी 5 टीमों को बेच दिया है, जिससे बोर्ड मालामाल हो गया है। BCCI को पांचों टीमों से 4669।99 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बात की खबर BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने निरंतर तीन ट्वीट किए, जिसमें बताया है कि महिला IPL का ऑफिशियल नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ एवं दिल्ली रहेंगी। इनकी नीलामी हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक बोली अहमदाबाद टीम के लिए लगी है, जो अडानी ग्रुप ने लगाई है। तत्पश्चात, दूसरे नंबर पर मुंबई टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। यानी इस बार महिला IPL में प्रशंसकों को अडानी ग्रुप और रिलायंस ग्रुप की टीमें आमने-सामने नजर आएंगी। 

पांचों टीमों को किसने कितने में खरीदा?
1- अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT.LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
2- इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़ 
3- रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT.LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
4- जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट  PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
5- कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स  PVT.LTD, लखनऊ, 757 करोड़

BCCI ने महिला प्रीमियर लीग का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, किन्तु रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टूर्नामेंट इसी वर्ष 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है। इससे पहले महिला IPL को लेकर खिलाड़ी की नीलामी भी होनी है। पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम एवं डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए फ्रेश रखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने की संभावना है।

मां-पत्नी की मौत पर भड़के सपा नेता, बोले- 'रेस्क्यू के नाम पर तमाशा हुआ...'

अब परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो कुर्क होगी संपत्ति, इस राज्य की सरकार ने उठाया बड़ा कदम

आत्महत्या नहीं... एक साथ हुई परिवार की हत्या, नदी में 7 लाशों की कहानी सामने आते ही पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -