अनोखा है खगडिया जहां होता है कुंवारी कन्याओं का पूजन
अनोखा है खगडिया जहां होता है कुंवारी कन्याओं का पूजन
Share:

खगडिया : देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। हर कहीं वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ माता का पूजन किया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज श्रद्धालुओं द्वारा अष्टमी और नवमी का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है तो कहीं अष्टमी का पर्व ही मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह छाया हुआ है। मंदिरों में भंडारों की तैयारी की जा रही है तो हवन और पूजन के कार्य भी हो रहे हैं। श्रद्धालु अनुष्ठानों में व्यस्त हैं। माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। तो दूसरी ओर घरों में पूजन - हवन और कन्या पूजन का दौर चल रहा है। परबत्ता और खगडिया में भी कन्या पूजन की धूम मची हुई है।

इस पूजन का यहां विशेष महत्व है। वर्षों से यह पूजन यहां किया जा रहा है। कुंवारी कन्या के पूजन का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां दुर्गा द्वारा कुंवारी कन्या के रूप में अवतरण लिया गया था। माना जाता है कि शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं। दूसरी ओर देवी में ब्रह्मा, विष्णु और शिव की शक्तियां समाहित हैं। कन्या पूजन के अंतर्गत कन्याओं को भोजन परोसा जाता है। उन्हें दक्षिणा भी दी जाती है तो दूसरी ओर उन्हें खीर, पूड़ी, चने, हलवा आदि का नैवेद्य अर्पित किया जाता है। कन्याओं के पांव में महावर लगाई जाती है। उनके पैर धोए जाते हैं।

कुंवारी कन्याओं के माथे पर सिंदूर का टीका लगाकर खोईछा भरने की परंपरा भी यहां पर है। इन कन्याओं को मिठाई भी दी जाती है। जब कुंवारी कन्याहंसती है तो भक्तजन इसे शुभ मानते हैं। श्रद्धालु कन्याओं से हंसने की प्रार्थना करते हैं और उनकी हंसी से मंदिर का परिसर श्रद्धा से सराबोर हो जाता है। लोगों में कन्याओं का आशीर्वाद लेने की होड़ मच जाती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -