इजरायल में भी नज़र आई श्रीकृष्ण भक्ति की धूम
इजरायल में भी नज़र आई श्रीकृष्ण भक्ति की धूम
Share:

बरकाई : देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कहीं दही-हांडी फोड़ी गई तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। दूसरी ओर इजरायल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास छाया रहा। यहां के कीबूत्स बरकाई में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और उन्होंने श्रीकृष्ण के प्रति आस्था प्रकट की। मिली जानकारी के अनुसार कीबूत्स बरकाई इजरायल में कृषि आधारित सामूहिक बस्तियों में से एक है। यह एक छोटा शहर है। यह शहर हैरिश के समीप स्थित है। भगवान कृष्ण के भक्तों की नगरी के रूप में इसे पहचाना जाता है। इसे हरे कृष्णा कहा जाता है। श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ हैरिश में ठहरे हैं। भारत के वृंदावन और मायापुर की यात्रा के दौरान उन्होंने जो सीखा उसका वे अनुसरण करते हैं। जन्माष्टमी की धूमधाम से ही लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। यरूशलम के समीप एक शहर है जिसे कैरेन कहा जाता है।

भारतीय संस्कृति को लेकर कैरेनवासियों की अगाध श्रद्धा है। इस दौरान यह कहा जाता है कि 14 वर्ष पहले उनसे इनका परिचय हुआ और तब से लेकर अब तक वे इस आयोजन में शामिल होते आए हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि तबला, ढोलकर की थाप के साथ भजन गाना और भगवान की भक्ति में सराबोर होकर झूमना उन्हें अच्छा लगता है। यहां भगवान श्री कृष्ण का प्रसादम् वितरित किया गया। इसमें 108 शाकाहारी व्यंजन शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -