कल अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे विश्व के सबसे रईस व्यक्ति जेफ़ बेजोस, आप भी देख सकेंगे सीधा प्रसारण
कल अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे विश्व के सबसे रईस व्यक्ति जेफ़ बेजोस, आप भी देख सकेंगे सीधा प्रसारण
Share:

नई दिल्ली: विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति और Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस कल यानी 20 जुलाई को एक और इतिहास रचने जा रहे हैं। दरअसल, जेफ बेजोस कल अपनी कंपनी ब्लू ऑरिजिन के रॉकेट न्यू शेफर्ड के माध्यम से अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। ब्लू ऑरिजिन का स्पेस रॉकेट अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास के रेगिस्तान में स्थित लॉन्च साइट वन से टेक ऑफ करेगा। इस सफर में जेफ बेजोस के साथ 3 अन्य मुसाफिर भी होंगे। 

इसमें बेजोस के भाई मार्क बेजोस, महिला पायलट वैली फंक और एक 18 साल का फिजिक्स का स्टूडेंट शामिल हैं। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, न्यू शेफर्ड की पहली उड़ान का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसको आधिकारिक वेबसाइट blueorigin.com पर देखा जा सकता है। यह लाइव टेलीकास्ट, 20 जुलाई की सुबह 7.30 बजे से आरंभ होगा। भारतीय समयानुसार यह शाम 5 बजे से देखा जा सकेगा। ब्लू ऑरिजिन के अनुसार, न्यू शेफर्ड रॉकेट भारतीय समय के मुताबिक, शाम को 6.30 बजे स्पेस के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, यह उड़ान मौसम और अन्य तकनीकी कारणों पर भी निर्भर करेगी।

न्यू शेफर्ड लगभग 11 मिनट तक उड़ान भरेगा। इस दौरान रॉकेट के भीतर की सारी गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा इस उड़ान से संबंधी सारी अपडेट कंपनी द्वारा पूरे दिन शेयर की जाएगी। ब्लू ऑरिजिन का न्यू शेफर्ड रॉकेट अपने मुसाफिरों को ब्लू केरमेन लाइन तक की यात्रा कराएगा। यह लाइन धरती से लगभग 100 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इस लाइन को पृथ्वी के वातावरण और अंतरिक्ष के बीच बाउंड्री के रूप में जाना जाता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ब्लू ऑरिजिन ने वर्जिन गैलेक्टिक की केरमेन लाइन से नीचे उड़ानें भरने की आलोचना की थी।

रिलायंस रिटेल का कारोबार अगले 3 से 5 वर्षों में 3 गुना बढ़ने की संभावना

Good News: 8 हज़ार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट

अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए क्या है आज के रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -