गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ इस कुत्ते का नाम, अनोखी है वजह
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ इस कुत्ते का नाम, अनोखी है वजह
Share:

कुत्ते दुनिया में सबसे वफादार जानवर माने जाते हैं और इनको सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में शामिल किया जाता हैं। आज के समय में आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए, आपको कुछ और देखने को मिले न मिले, पर पालतू कुत्ते जरूर देखने को मिल जाएंगे। जी दरअसल ये इकलौते ऐसे जानवर हैं, जिनसे इंसानों को सबसे ज्यादा लगाव रहता है। इस वह से हर दूसरे घर में ये देखने के लिए मिलते हैं। हालाँकि आजकल एक कुत्ते ही चर्चा खूब हो रही है, और इस कुत्ते को लेकर खबर आई है कि इसने अनोखी उपलब्धि हासिल की है। केवल यही नहीं बल्कि इसने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

आपको बता दें कि कुत्ते ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आप सभी जानते ही होंगे वैसे तो कुत्तों की उम्र आमतौर पर 5-7 साल होती है। हालांकि कुछ नस्ल के कुत्तों की उम्र 10 से 12 साल और कुछ की 15 साल भी हो सकती है, लेकिन अमेरिका के साउथ कैरोलिना में रहने वाले एक कुत्ते ने 22 साल जी कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। जी हाँ, सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। जी दरअसल, पेबल्स नाम का कुत्ता दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता (Worlds oldest dog) बन गया है और इसी के साथ उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है।

आपको बता दें कि यह बॉबी और जूली ग्रेगरी का पालतू कुत्ता है। जी हाँ और गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा सबसे पहले तो पेबल्स की उम्र का वैरिफिकेशन किया गया और उसके बाद उसे दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का कुत्ता घोषित कर दिया गया। आप सभी को बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के मुताबिक, 28 मार्च 2000 को जन्मे पेबल्स के बारे में जूली ग्रेगरी कहती हैं कि वह दिन में सोता है और रात में जागना पसंद करता है। इसी के साथ वह अपना पूरा दिन देसी संगीत सुनने और शाम 5 बजे तक सोने में बिताता है। जूली का कहना है, पेबल्स को देसी संगीत सुनना बहुत ही पसंद है। हालांकि उसका पसंदीदा खिलौना कुछ भी नहीं है।

बड़ा खतरा! बढ़ता जा रहा है नर्क के दरवाजे का छेद, निगल रहा आस-पास की चीजें

8 साल तक पेड़ से बंधी रही युवक की जिंदगी, दिल को झकझोर देने वाला मामला

वर्चुअल दुनिया में दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -