ये है दुनिया का सबसे अनोखा और महंगा सेन्डविच, जानिए
ये है दुनिया का सबसे अनोखा और महंगा सेन्डविच, जानिए
Share:

न्यूयॉर्क। कभी आपने सोने से बने सेन्डविच का नाम सुना है नही न, तो हम आपको बता दे की दुनिया का सबसे महंगा और अनोखा सेन्डविच बना है यहाँ- न्यूयॉर्क के रिजी रेस्टोरेंट में दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच बनाया गया। सुनहरी परत वाली 'चीज़ टोस्टी' से बनाए गए इस सैंडविच की कीमत 214 अमेरिकी डॉलर (13,518.38 रुपए) है। इस रेस्टोरेंट को नए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। सोने की परत वाली सार्नी असल में एक चीज़ टोस्टी (ग्रिल्ड सैंडविच) है। लेकिन ठेठ न्यूयॉर्क शैली में बने इस सैंडविच को दो दिन पहले ऑर्डर देकर मंगाया जा सकता है।

सूत्रों ने शेफ जोए काल्डेरोनी के हवाले से कहा , "यह दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच है। हम लोगों को 'नेशनल सैंडविच डे' के मौके पर सबसे मंहगा सैंडविच बनाने का ख्याल आया।" उन्होंने कहा कि इसमें भुने हुए चीज़ का इस्तेमाल किया गया है, जो सुपाच्य आहार के लिए सबसे अच्छी चीज मानी जाती है। सैंडविच को गार्निश करने के लिए टमाटर और अन्य पदार्थों के साथ 23 कैरेट सोने के साथ प्लेट में परोसा जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -