यहाँ सजाए गए हैं 13 करोड़ से लेकर 20 करोड़ तक के क्रिसमस ट्री
यहाँ सजाए गए हैं 13 करोड़ से लेकर 20 करोड़ तक के क्रिसमस ट्री
Share:

इस साल दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि ईसाई समुदाय के लोग 25 दिसंबर की रात को यीशू को याद कर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जी हाँ और इसे हम क्रिसमस डे (Christmas Day) के तौर पर जानते हैं। इस दिन लोग तरह-तरह से अपने घरों, चर्च और शहरों को सजाते हैं। इस लिस्ट में ख़ास तौर से क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) शामिल होता है। जी हाँ और आम तौर पर तो क्रिसमस ट्री (Christmas Tree Decoration) को लाइट्स, रिबन, गिफ़्ट, टॉफ़ी वगैरह से ही सजाते हैं। लेकिन आज हम जिन क्रिसमस ट्रीज़ के बारे में आपको बताएंगे, वो बेहद ख़ास है। क्योंकि ये दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमस ट्री (world's most expensive Christmas tree) हैं। आइए जानते हैं।

* स्वारोवस्की क्रिस्टल क्रिसमस ट्री, हॉन्गकॉन्ग- यहाँ साल 2013 में गोल्ड और सिल्वर क्रिस्टल की मदद से 50 फ़ीट ऊंचा क्रिस्टल क्रिसमस ट्री बनाया गया था। जी हाँ और इसे बनाने के लिए ऑस्ट्रिया से गोल्ड और सिल्वर को ख़रीदा गया था। आप सभी को बता दें कि स्वारोवस्की कंंपनी ने इसे हांगकांग के बाहर सजाया था, ताकि एयरपोर्ट से निकलने वाले लोगों को क्रिसमस की बधाई दी जा सके। इसे बनाने की लागत क़रीब 13 करोड़ रुपये थी।

* मिनी क्रिसमस ट्री, टोक्यो- यहाँ जापानी डिपार्टमेंट स्टोर चेन ने 40 सेंटीमीटर का एक क्रिसमस ट्री सजाया था। जी हाँ और इसे संरक्षित गुलाबों के एक छोटे टॉवर के साथ क्लस्टर किया गया था। कहा जाता है प्रत्येक गुलाब की पंखुड़ी को ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी हीरे लगे थे। यह क्रिसमस ट्री भले ही छोटा था, लेकिन इसे बनाने में भी क़रीब 13 करोड़ रुपये का खर्च आया था। 

* जर्मन गोल्ड डीलर प्रो ऑरम के क्रिसमस ट्री 2,018 सोने के सिक्कों से बना है। यहाँ पेड़ के ऊपर सोने के सिक्के लगाकर एक स्टार भी रखा हुआ है। जी दरअसल प्रो ऑरम के म्यूनिख गोल्डहॉस में प्रदर्शित इस तीन मीटर ऊंचे क्रिसमस ट्री को ऑस्ट्रियाई टकसाल के सहयोग से बनाया गया था और इसकी क़ीमत क़रीब 20 करोड़ रुपये है।

फैमली फोटोज से लेकर बच्चों की केंडिस तक से सजाए क्रिसमस ट्री

सैंटा बने अमिताभ बच्चन, इन सेलेब्स ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

'क्रिसमस' पर हमेशा गाया जाता है ये खास गीत, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -