दुनिया का सबसे बड़ा सांप! देखकर हर कोई हुआ दंग
दुनिया का सबसे बड़ा सांप! देखकर हर कोई हुआ दंग
Share:

कैरेबियाई देश डोमिनिका से एक ऐसा विशालकाय सांप का वीडियो सामने आया है। ये सांप इतना विशाल है कि उसे उठाने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। इसे विश्व का 'सबसे बड़ा सांप' माना जा रहा है। यह सांप वर्षा वन में पाया गया है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जीवित सांप जो कम से कम 10 फीट लंबा था, उसे क्रेन के माध्यम से उठाया गया। क्रेन से लटकते हुए सांप तेजी से हरकत कर रहा था। ये देखकर समीप खड़े व्यक्ति तथा क्रेन चलाने वाला भी चौंक गया। 

वही जिस स्थान पर ये सांप पाया गया वहां भयंकर बोआ कंस्ट्रिक्टर सांपों की एक प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति के सांप लगभग 13 फीट तक लंबे होते हैं। हमला करते वक़्त बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप पहले अपने शिकार के चारों तरफ से जकड़ लेते हैं, फिर उन्हें मौत के घाट उतारने से पहले अपने दांतों से काटते हैं। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि वीडियो में नजर आ रहा सांप किस प्रजाति का है। 

गौरतलब है कि डोमिनिका, जिसकी लंबाई केवल 29 मील एवं चौड़ाई 16 मील है, को वन्यजीवों के लिए सबसे मुफीद स्थान बताया जाता है। इसे 'द नेचर आइलैंड' भी बोला जाता है। यहां अक्सर दुर्लभ तरह के जीव-जंतु देखने को मिल जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सांप को सबसे पहले जंगल में काम करने वाले व्यक्तियों ने देखा था। इसे देखते ही उनके होश उड़ गए।  इसके पश्चात् उसे हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। इस मामले की कई फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें सांप को क्रेन से लटका हुआ देखा जा सकता है। 

पाकिस्तान की फैक्ट्री में हुआ खतरनाक विस्फोट, लोगों के बीच मची भगदड़

T20 वर्ल्ड कप: प्रैक्टिस मैच में अफ्रीका से हारी पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लिए मजे

जापान में विदेशी आगंतुकों में आई 99 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -