भारत की यह खूबसूरत जगह आपने नहीं देखी होगी
Share:

घुमने जाना किसे पसंद नहीं है। हर कोई अच्छा पैसा कमाने के बाद दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहता है जिसके लिए लंबी-चौड़ी प्लानिंग करते हैं  लेकिन अक्सर ऐसा होता है हम ऐसी जगह जाते हैं जिसके बारे में बहुत कुछ सुना होता हैं फिर चाहे वह देश में हो या विदेश में। अपने आस-पास की चीजों का एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं और पूरी दुनिया घुम कर आ जाते हैं। 27 को वर्ल्ड टुरिज्म डे है। इस मौके पर आपको भारत की ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनसे पर्यटक अछूत रहे हैं। 

मैनपाट,छत्तीसगढ़ - मैनपाट, छत्तीसगढ़ का ऐसा इलाका है जिसे इस राज्य का शिमला कहा जाता हैं। यह इलाका बहुत ठंड रहता है। इस जगह की एक और खासियत है यहां तिब्बतियों की मोनेस्ट्री हैं । इसमें लोगों का जीवन और बौध मंदिर के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां पर गौरघाट वॉटरफॉल है जो बहुत लो​कप्रिय है।  

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाता है चीनी का स्क्रब

मालवान, महाराष्ट्र - आपको बता दें महाराष्ट्र में बहुत सारी घूमने की जगह हैं। उन्हीं में से एक है मालवान। मुंबई से 7 घंटे का रास्ता है। यहां पर एक सिंधुदुर्ग का खूबसूरत किला है। यह जगह मालावानी भोजन के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। इतना ही नहीं यहां पर कई प्रकार के आम भी मिलते हैं जैसे अलफांसो, मालवानी हापुस आदि। यहां के मालवानी लड्डू पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हैं। आपको बता दें सिंधुदुर्ग शिवाजा द्वारा निर्मित किया गया था। 

मोहम्मदपुर उमरी , यूपी  - दुनिया में बहुत अजीबोगरीब चीज होती है उन्हीं में से यह गांव भी है। इलाहबाद से 14​ किमी दूर उमरी गांव जुड़वां लोगों की आबादी  के लिए जाना जाता हैं। यहां पर हर दूसरे घर में जुड़वां बच्चे हैं सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि मवेशी भी। पर इसके पीछे क्या कारण है यह कोई नहीं जानता ।

टैनिंग की समस्या को दूर करता है नारियल का तेल

अमाडुबी, झारखंड- अमाडुबी आप सोच रहे होंगे कितना अजीब नाम हैं लेकिन यह गांव 'आर्ट आॅफ विलेज' के तौर पर जाना जाता है। यह जमशेदपुर से 65 किमी दूर स्थि​त है। यहां पर बकरी के बाल से पेंटिंग की जाती है। वहीं लाल रंग ​के लिए सिंदूर को इस्तेमाल करत हैं। 

मांडवा, राजस्थान  - यह शहर राजस्थान के झुंझुनु जिले का है। यह जयपुर से 190 किमी दूर है। ऐसा कहा जाता है इस शहर की खोज जाटों ने की थी। तभी से इसे 'मांडू की धानी' कहा जाता है। यह जगह किले और हवेली के लिए फेमस है। 

यह भी पढ़ें

राजस्थान में लीजिए मिनी कश्मीर घूमने का मजा

घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई के ये किले

अब नेपाल के लिए पर्यटन प्रचार करती नज़र आएंगी भारतीय अभिनेत्री जया प्रदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -