पहली बार इस वर्ष में मनाया गया था विश्व विज्ञान दिवस, जानिए क्या है इसका उद्देश्य
पहली बार इस वर्ष में मनाया गया था विश्व विज्ञान दिवस, जानिए क्या है इसका उद्देश्य
Share:

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस एक इंटरनेशनल डे है जो समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है और  हर साल 10 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का अहम् उद्देश्य यह है कि उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करने की जरूरतों  पर भी प्रकाश डालता है। वर्ल्ड साइंस डे 2001 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा एलान किया गया था और 2002 में पहली बार सेलिब्रेट किया गया था।

वर्ल्ड साइंस डे  का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को विज्ञान के विकास के बारे में  ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए। यह उस उल्लेखनीय नाजुक ग्रह के बारे में हमारी समझ को  और भी ज्यादा बढ़ाने एवं हमारे समाजों को अधिक टिकाऊ बनाने में वैज्ञानिकों की भूमिका को भी रेखांकित करता है। इतना ही नहीं जलवायु परिवर्तन अरबों लोगों और ग्रह के जीवन के लिए एक गंभीर संकट पैदा कर रहा है। ऐसे में 2021 में यह उत्सव 'जलवायु के लिए तैयार समुदायों के निर्माण' के अहम् को उजागर करेगा।

 2001 में यूनेस्को द्वारा स्थापित शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (WSDPD) के उद्देश्य हैं:

शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के लिए विज्ञान की भूमिका पर जन जागरूकता को मजबूत बनाना है

देशों के मध्य साझा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय और इंटरनेशनल एकजुटता को बढ़ावा देना

समाज के लाभ के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना

विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना और वैज्ञानिक प्रयास के लिए समर्थन जुटाना

कानपुर में ज़ीका वायरस का कहर जारी, आज सीएम योगी करेंगे हालात की समीक्षा

कीवी के खिलाफ हिटमैन बने टी20 के नए कप्तान, हुआ टी-20 टीम का एलान

मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब पहली बार करेंगे इंडोनेशिया का दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -