13 फरवरी को मनाया जाता है वर्ल्ड रेडियो डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
13 फरवरी को मनाया जाता है वर्ल्ड रेडियो डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
Share:

आज 13 फरवरी है, और आज के दिन को 'वर्ल्ड रेडियो डे' के नाम से जाना जाता है। आज पूरे सोशल मीडिया पर लोग बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि 29 सितंबर 2011 को यह फैसला हुआ था कि दुनिया 'वर्ल्ड रेडियो डे' मनाएगी। आज का जमाना वैसे तो स्मार्टफोन्स का है लेकिन रेडियो सुनने का भी अपना मजा है। रेडियो के लिए आज भी लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। कहा जाता है 24 दिसम्बर साल 1906 की शाम को कनाडाई वैज्ञानिक रेगिनाल्ड फेसेंडेन ने अपना वॉयलिन बजाया था। इसके बाद अटलांटिक महासागर में तैर रहे तमाम जहाजों के रेडियो ऑपरेटरों ने उस संगीत को अपने रेडियो सेट पर सुना। उस दौरान यह दुनिया में रेडियो प्रसारण की शुरुआत थी।

कहा जाता है रेडियो की शुरुआत जगदीश चन्द्र बसु ने भारत में तथा गुल्येल्मो मार्कोनी ने साल 1900 में ही कर दी थी। उस समय एक से अधिक व्यक्तियों को एक साथ संदेश भेजने या ब्रॉडकास्टिंग की शुरुआत साल 1906 में फेसेंडेन के साथ हुई थी। जी दरअसल उस समय रेडियो का इस्तेमाल केवल नौसेना तक ही सीमित था। साल 1918 में ली द फोरेस्ट ने न्यूयॉर्क के हाईब्रिज इलाके में दुनिया का पहला रेडियो स्टेशन शुरु किया था। यह स्टेशन कुछ ही समय बाद किसी वजह से बंद हो गया। कहा जाता है इसके एक साल बाद साल 1919 में फोरेस्ट ने एक और रेडिया स्टेशन शुरू किया और बहुत कम लोग जानते हैं कि पहली बार रेडियो को कानूनी रूप से मान्यता साल 1920 में मिली।

यह तब हुआ जब नौसेना के रेडियो विभाग में काम कर चुके फ्रैंक कॉनार्ड को रेडियो स्टेशन शुरु करने की अनुमति मिली। सबसे पहले रेडियो में विज्ञापन की शुरुआत साल 1923 में हुई। नवंबर साल 1941 में सुभाष चंद्र बोस ने रेडियो पर जर्मनी से भारतवासियों को संबोधित किया था। कहा जाता है साल 1936 में भारत में सरकारी ‘इम्पेरियल रेडियो ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हुई जो आजादी के बाद ऑल इंडिया रेडियो या आकाशवाणी बन गया। वैसे अब देश में आकाशवाणी के 420 स्टेशन हैं, जिनकी 92% क्षेत्र में 99।19% आबादी तक पहुंच है।

निया ने एक बार फिर अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को किया दीवाना, देंखे ये तस्वीरें

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए किया कार्रवाई का आह्वान

प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को भूमि देने की महा भूल की: भाजपा महासचिव CT रवि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -