मकान नहीं मिल रहा तो जनसंख्या नियंत्रण का फार्मूला अपनाऐं
मकान नहीं मिल रहा तो जनसंख्या नियंत्रण का फार्मूला अपनाऐं
Share:

इन दिनों हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आपके शहर में नौकरियों की कमी है, रोजगार की तलाश में लोग यहां से वहां भटक रहे हैं, इसके बाद भी लोगों को वाजिब नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। काम में उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती। वर्तमान में रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चली है। लोगों को मकान खरीदने के लिए मनमाफिक स्थान नहीं मिल पा रहा है। क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों हो रहा है, आखिर ऐसा बढ़ती जनसंख्या के कारण हो रहा है। संसाधन पहले से कम हो गए हैं लेकिन उनका उपभोग करने वाले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण हर कहीं असंतुष्टि के हालात पैदा हो रहे हैं। 

हालात ये हैं कि लोग बमुश्किल अपना गुजर बसर कर पा रहे हैं। ऐसे में भी लोगों की आर्थिक, व्यापारिक और सामाजिक जरूरतें बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते परिणाम जनसंख्या विस्फोट के तौर पर सामने आ रहे हैं। अब तो लोग मल्टीस्टोरीज़ में रहने के लिए मजबूर हैं और लोगों के हिस्से से उनका आकाश तक छिन लिया गया है। भारत में ये हालात बेहद खतरनाक हो गए हैं। दरअसल भारत चीन के बाद जनसंख्या के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। इतनी बड़ी जनसंख्या की आवश्यकता की पूर्ति हो पाना बेहद मुश्किल कार्य है।

ऐसे में विश्व की जनसंख्या को सीमित करने के लिए विश्लेषकों और बुद्धिजीवियों ने प्रयास किए। लोगों में इस समस्या के प्रति जनजागरूकता जगाने की जरूरत समझी गई। जिसे लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रति वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाना तय किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विश्व में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कार्यक्रमों को मैनेज किया गया। लोगों में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रचारित किया गया। भारत में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागृति लाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। देश में हम दो हमारे दो का नारा देकर जनसंख्या नियंत्रण की पहल की गई। बढ़ती आबादी की समस्या को केंद्र में रखकर अब वर्षभर आयोजन किए जाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -