ये है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर, एक की कीमत हज़ारो में
ये है दुनिया के सबसे महंगे अंगूर, एक की कीमत हज़ारो में
Share:

इस दुनिया में ना जाने कितनी ही महंगी-महंगी चीजें हैं जो आपने पढ़ा, सुना या देखा होगा। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे अंगूर के बारे में। जी दरअसल हम जिस अंगूर के बारे में बात कर रहे हैं उसका एक दाना खरीदने में लोगों की पूरी सैलरी खर्च हो सकती है। यह अंगूर जापान में उगने वाला है और इसका नाम रूबी रोमन अंगूर है। यह अंगूर इन दिनों खासा चर्चा में है। इसका स्वाद और इसका दाम दोनों ही हैरान करने वाले हैं। साल 1995 में इस अंगूर की प्रजाति को विकसित किया गया।

आपको बता दें कि जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की। वहीँ रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया। मिली जानकारी के तहत रूबी रोमन अंगूर बहुत ही दुर्लभ प्रकार का फल है। हर साल इन अंगूरों के केवल 2,400 गुच्छों का उत्पादन किया जाता है और इतनी कम उपज का कारण खेती काफी सिंपल बताया जाता है।

हर एक अंगूर की गुणवत्ता की गारंटी के लिए अच्छी तरह से जांच करते है और जिन अंगूरों को चुना जाता है, उन पर सर्टिफिकेशन सेल रखी जाती है। यह नियम केवल इसी अंगूर के लिए है। हर एक अंगूर का वजन 20 ग्राम होता है, और ये पिंगपोंग बॉल के आकार के होते हैं। अंगूर बेहद मीठा होता है। आपको बता दें कि एक बार इसके 24 दाने 8 लाख 17 हजार में बेचे गए थे। यानि एक दाने की कीमत 35 हजार रूपये। अब आप समझ सकते हैं कि यह अंगूर कितना महंगा है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला अपना नया कार्यभार

शहनाज संग ब्रेकअप की खबरों पर बोले सिद्धार्थ- ईश्वर आप सभी का भला करे।।।

अस्पताल की तरफ से महिला डॉक्टर को मिला घर, जब जलाई बाथरूम की लाइट तो।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -