विश्व मीडिया में भारत की सराहना
विश्व मीडिया में भारत की सराहना
Share:

नई दिल्ली : भारत द्वारा एलओसी के पास आतंकियों के कैंप ध्वस्त करने के लिए चलाए गए सर्जिकल स्ट्राईक के आॅपरेशन अचूक के बाद पाकिस्तान बौखलाहट और घबराहट से ग्रसित हो गया है। पाकिस्तान में आतंकियों को उनके कैंप से कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और अन्य नेता बैठकों में व्यस्त है। पाकिस्तान में हुई इस तरह की हलचल पर विदेशी मीडिया ने सवाल किए हैं जिसमें यह कहा गया है कि आखिर हमला नहीं हुआ तो फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बैचेन क्यों हो रहे हैं।

भारत ने दिया संदेश सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को संदेश दे दिया कि अब आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के विरूद्ध रणनीतिक रोकथाम के सिद्धांत को बल मिला है। भारत हिंसा नहीं चाहता लेकिन यदि आतंकी गतिविधियां होती हैं तो फिर भारत कार्रवाई करेगा। ऐसे में पाकिस्तान के हुक्मरान बैचेन हैं। भारत का कहना है कि उसे हिंसा रोकने के लिए आतंकी ठिकाने बंद करने होंगे।

यह बात वाॅल स्ट्रीट जर्नल में लिखी गई है। भारत उठा रहा कूटनीतिक कदम वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने लिखा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत पाकिस्तान को विश्व समुदाय से अलग करने में लगा है। हालात ये हें कि भारत ने कूटनीति तैयार कर ली है। यह जानकारी न्यूयाॅर्क टाइम्स में प्रकाशित की गई है।

सेना एक विकल्प के तौर पर है। भारत दूसरे देशों और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से पाकिस्तान से व्यापार घसीटने की अपील भी करेगा। इतना ही नहीं भारत ने सिंधु जल संधि तोड़ने पर भी चर्चा की है। भारत ने की कड़ी कार्रवाई ब्रिटेन के डेलीमेल ने अपने प्रकाशन में यह शामिल किया है कि भारत ने अपने यहां होने वाले आतंकी हमलों के खिलाफ 38 जेहादियों और उनके दो हैंडलर्स को मार दिया। भारत ने सर्जिकल स्ट्राईक का खुलासा किया और राष्ट्र की सुरक्षा हेतु खतरों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ति को काम में आई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -